Kendriya Vidyalaya in Delhi: कक्षा 2 और उससे ऊपर की खाली सीटों के लिए केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2023 प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली (Priority Category System) के जरिए किया जाता है. जानिए दिल्ली में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं और किस कैटेगिरी के लिए कितना रिजर्वेशन होता है.
केन्द्रीय विद्यालय दिल्ली दाखिले 2023 के लिए कक्षा 1 में पंजीकरण के लिए फॉर्म kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं. केवीएस ने एक नई अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन केवी दिल्ली पंजीकरण 27 मार्च, 2023 (सुबह 10 बजे) से शुरू 17 अप्रैल, 2023 (शाम 7 बजे) तक जारी रहेगा. केवी दिल्ली प्रवेश 2023 कक्षा 2 के बाद से केवल संबंधित स्कूलों के माध्यम से ऑफ़लाइन मोड में जारी किया जाता है.
कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण 3 अप्रैल, 2023 (सुबह 8 बजे) से शुरू होगा और 12 अप्रैल, 2023 (शाम 4 बजे) को समाप्त होगा. केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केवी कक्षा 1 प्रवेश सूची 2023 जारी की. कक्षा 2 और उससे ऊपर की खाली सीटों के लिए केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2023 प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली (Priority Category System) के जरिए किया जाता है. जानिए दिल्ली में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं और किस कैटेगिरी के लिए कितना रिजर्वेशन होता है.
एजुकेशन डिपार्टमेंट गर्वमेंट ऑफ NCT ऑफ दिल्ली की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर दी केंद्रीय विद्यालयों की लिस्ट के मुताबिक दिल्ली में 46 केंद्रीय विद्यालय हैं. यहां उन सभी केंद्रीय विद्यालयों के नाम दिए जा रहे हैं. 1-केन्द्रीय विद्यालय एजीसीआर कॉलोनी, कड़कड़डूमा एजीसीआर कॉलोनी, कड़कड़डूमा, दिल्ली - 110092 सीनियर सेकेंडरी को-एड. 2- केन्द्रीय विद्यालय विज्ञान विहार (एनएफसी) विवेक विहार पुलिस स्टेशन के पास, विज्ञान विहार, दिल्ली - 110092 सीनियर सेकेंडरी को-एड. 3-केन्द्रीय विद्यालय जी.टी. रोड, शाहदरा, दिल्ली -91 मॉर्निंग सीनियर सेकेंडरी को-एड 4- केन्द्रीय विद्यालय खिचड़ीपुर दिल्ली खिचड़ीपुर, दिल्ली-110091 मॉर्निंग सीनियर सेकेंडरी को-एड.
5- केन्द्रीय विद्यालय एएन ब्लॉक शालीमार बाग दिल्ली एएन ब्लॉक शालीमार बाग दिल्ली सीनियर सेकेंडरी को-एड. 6- केन्द्रीय विद्यालय एएफएस घोगा (बवाना) दिल्ली एएफएस घोगा (बवाना) दिल्ली सीनियर सेकेंडरी को-एड. 7- केन्द्रीय विद्यालय नरेला पॉकेट - 11, ए-5, नरेला, दिल्ली - 110040 सीनियर सेकेंडरी- को-एड. 8-केन्द्रीय विद्यालय केशव पुरम दिल्ली केशव पुरम दिल्ली सीनियर सेकेंडरी- को-एड. 9-केन्द्रीय विद्यालय टीपी ब्लॉक पीतमपुरा दिल्ली टीपी ब्लॉक पीतमपुरा दिल्ली सीनियर सेकेंडरी को-एड. 10- केन्द्रीय विद्यालय सैनिक विहार दिल्ली सैनिक विहार दिल्ली सीनियर सेकेंडरी को-एड.
11- केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर-22 रोहिणी दिल्ली सेक्टर-22 रोहिणी दिल्ली सेकेंडरी को-एड. 12-केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर-25 रोहिणी दिल्ली सेक्टर-25 रोहिणी दिल्ली सेकेंडरी- को-एड. 13-केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर-8 रोहिणी दिल्ली सेक्टर-8 रोहिणी दिल्ली सीनियर सेकेंडरी- को-एड14- केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर-3 रोहिणी दिल्ली सेक्टर-3 रोहिणी दिल्ली दिल्ली सेकेंडरी को-एड. 15 केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर -28 रोहिणी सेक्टर -28 रोहिणी, (वर्तमान में सेक्टर -3 रोहिणी एससी बिल्डिंग में चल रहा है.) दिल्ली -110085 इवनिंग मिडिल को-एड.
16- केन्द्रीय विद्यालय टैगोर गार्डन नई दिल्ली टैगोर गार्डन नई दिल्ली सीनियर सेकेंडरी को-एड. 17- केन्द्रीय विद्यालय अंबिका विहार पश्चिम विहार नई दिल्ली अंबिका विहार पश्चिम विहार नई दिल्ली सीनियर सेकेंडरी को-एड. 18- केंद्रीय विद्यालय शकूरबस्ती दिल्ली शकूरबस्ती, (वर्तमान में पश्चिम विहार एसएच बिल्डिंग में चल रहा है), नई दिल्ली -110087 इवनिंग सेकेंडरी को-एड. 19- केन्द्रीय विद्यालय सी-2 जनकपुरी नई दिल्ली सी-2 जनकपुरी नई दिल्ली सीनियर सेकेंडरी को-एड. 20 -केन्द्रीय विद्यालय विकासपुरी नई दिल्ली विकासपुरी नई दिल्ली सीनियर सेकेंडरी को-एड. बाकी की लिस्ट दिए स्क्रीनशॉट से देखें.
देखें Kendriya Vidyalaya Delhi Admissions 2023 का रिजर्वेशन क्राइटेरिया. केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए निकली कुल जमा सीटों में SC के लिए 15%, ST के लिए 7.50%, EWS के लिए 25% और Physically Disabled के लिए 3%, OBC-NCL के लिए 27% सीटें आरक्षित होती है. इसी मुताबिक सीटों पर दाखिला दिया जाता है.