पिछले ही साल अमेजन प्राइम पर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने 'ब्रीद इंटू द शैडो' (Breath: Into The Shadow) वेब सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. इस वेब सीरीज ने काफी नाम कमाया था. इस सीरीज में नित्या ने अभिषेक की पत्नी का रोल निभाया था. उनके किरदार की लोगों ने बहुत तारीफ की थी. सीरीज को हिट बनाने में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है.