अभिनेत्री प्रियंका सिंह ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'काशी - इन सर्च ऑफ गंगा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद से वह लगातार किसी न किसी तरह के प्रोजेक्ट से जुड़ रही हैं. प्रियंका अब बहुत जल्द 'सुस्वागतम खुशामदीद' में पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं.
प्रियंका सिंह आज छोटे शहर से आने के बावजूद बॉलीवुड में अहम मुकाम पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से ताल्लुक रखती हैं. सहारनपुर के पुलिस लाइन में रहने वाली प्रियंका सिंह दिवंगत पिता का संबंध पुलिस महकमे से रहा. मां आज भी पुलिस की वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा में जुटी हुईं हैं.
ऐसे में उस वक्त प्रियंका सिंह को लगता था कि वो एक दिन हॉकी खिलाड़ी बनकर अपने प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करेंगी. लेकिन फिल्मों में एक्टिंग करने का जुनून उन्हें किसी शक्तिशाली चुम्बक की तरह मुंबई की ओर आकर्षित कर रहा था. मन में बॉलीवुड में जाकर हाथ आजमाने, ना आजमाने की ऊहा-पोह के बीच आखिरकार प्रियंका सिंह ने मुंबई का रुख कर लिया.
प्रियंका ने आगे कहा,"आज अपने हौसले और जज्बे से मैं सहारनपुर की एक साधारण सी लड़की बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल करना चाहती हूं. देश के छोटे-छोटे गांवों और शहरों में रहने वाले ना जाने कितने लोगों के मन में बॉलीवुड के सपने पला करते हैं. इनमें से कई ख्वाब हकीकत बनकर अलग तरह की मिसालें भी पेश कर जाते हैं."
प्रियंका की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था जब प्रियंका सिंह को लगता था कि शायद बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना उनकी किस्मत में नहीं है. ऐसे में मुंबई में रोजमर्रा की संघर्ष के बीच ऑडिशन पर ऑडिशन देती प्रियंका सिंह हताश होती चलीं गईं और फिर वापस सहारनपुर लौट गईं, कभी वापस लौटकर नहीं आने के लिए. मगर एक दिन मुंबई ने फिर से प्रियंका सिंह को आवाज दी.
Khatron Ke Khiladi 12: कंफर्म कंटेस्टेंट्स और उनकी तस्वीरें- देखिए रुबीना, शिवांगी सहित अन्य की पहली झलक
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, यहां देखें PHOTOS
बाइक और एडवेंचर का है शौक, तो ज़रूर जाएं भारत के इन 5 बेमिसाल रोड ट्रिप्स पर
मंडी में गहरी खाई में गिरी कार; चालक समेत 4 की दर्दनाक मौत, देखें हादसे की तस्वीरें