हिमाचल प्रदेश में केलांग जिले के राशेल गांव में बीते शुक्रवार को अचानक हुए हिमस्खलन से अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि दोपहर बाद अचानक गांव के किनारे ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में हिमस्खलन होने लगा.
इससे राशेल गांव के निवासी गणेश लाल और अन्य लोगों का करीब 8 से 10 बीधा भूमि हिमस्खलन की चपेट में आकर नष्ट हो गया.
हिमस्खलन से करीब 15 फीट बर्फ खेत में जमा हो गया है. हिमस्खलन अपने साथ काफी मात्रा में पत्थर और मलबा लेकर आया है.
अचानक हुए इस हिमस्खलन से प्रभावित परिवार काफी आहत हैं. हालांकि गनीमत यह रही की जिस समय हिमस्खलन हुआ उस समय कोई भी ग्रामीण खेतों में नहीं था.
बहरहाल, भू-राजस्व अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है. वहीं प्रभावित परिवार जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से उचित मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है.
गौरतलब है कि लाहौल घाटी में साल भर के दौरान एक ही फसल बीजा जाता है. इसी से घर के पूरे साल का खर्चा चलाया जाता है.
वहीं इन दिनों घाटी में तेज धूप खिल रही है, जिससे पहाड़ों में जमी बर्फ खिसक कर हिमस्खलन की शक्ल में नीचे घाटी की ओर आ रही है.