बल्ले से गेंद लहराते रहे बरसों, अब खेतों में लहलहा रहे हैं सरसों - See Photos of Dhoni Impact
महेंद्र सिंह धोनी यानी झारखंड के माही का स्वभाव ही है शायद चौके-छक्के लगाना. यही वजह है कि उन्होंने क्रिकेट खेली हो या खेती में किस्मत आजमाई, हर जगह उनकी दमदार उपस्थिति दिखती है. पिछले दिनों उनके 'कड़कनाथ मुर्गे' की कूकड़ू की गूंज हर तरफ सुनाई पड़ रही थी, तो इन दिनों लहलहाते सरसों के बलखाते पौधे धोनी राग अलाप रहे हैं. जी हां, धोनी ने रांची के 43 एकड़ के अपने फॉर्महाउस में इस बार सरसों की खेती की है. सरसों की फसल देखकर धोनी मुग्ध हैं और उनके प्रशंसक खुश. आइए आज आपको लिए चलते हैं धोनी के फॉर्महाउस में, जहां खुद धोनी भी मस्ती कर रहे हैं. रिपोर्ट : संजय सिन्हा
यह है झारखंड की राजधानी रांची के शैंबो स्थित महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्महाउस. यहां इस बार सरसों की पीली फसल लहलहा रही है. 43 एकड़ में पसरे सरसों के खेत लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. खुद माही भी सरसों के सम्मोहन में फंसे नजर आए.
2/ 4
ये देखिए, दूर तक फैले पीले-पीले सरसों के फूल दिख रहे. आप इन पौधों को देखकर चाहें तो कह सकते हैं कि पहले तो 22 गज की पिच पर धोनी ने चौके छक्के जड़े और अब 43 एकड़ की पिच पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.
विज्ञापन
3/ 4
आपको बता दें कि करीब एक हफ्ते से धोनी सपरिवार रांची में ही हैं और सिमलिया स्थित अपने घर पर एक बेहतर वक्त गुजार रहे हैं. करीब 4 दिन पहले जब वे फॉर्महाउस पर पहुंचे तो सरसों के इन लहलहा रहे पौधों ने माही का मन मोह लिया.
4/ 4
सरसों के इन लहलहा रहे पौधों के बीच धोनी ने तस्वीरें खिंचवाईं. धोनी के कृषि सलाहकार रोशन बताते हैं कि सरसों के पौधों के बीच में मटर के पौधे भी लगाए गए हैं. दरअसल इंटरक्रॉपिंग के तहत एक ही खेत में एक से ज्यादा फसल लगाई जाती है, ताकि पैदावार अच्छी हो.