सोनू: दूध उबल जाने पर महिलाएं क्यों दौड़ती हैं?
मोनू: मलाई बचाने?
सोनू: नहीं
मोनू: दूध बचाने?
सोनू: बिलकुल नहीं
मोनू: अरे तो फिर किसलिए?
सोनू: ताकि गैस और प्लैटफॉर्म पोछना न पड़े इसलिए
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए
वेटर: क्या लोगे आप?
लड़की: वो तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर: क्या?
लड़का: गांव की है, पिज्जा मांग रही है...
कल एक पत्नी ने अपने पति से कहा:
मै छुपती हूं तुम मुझे ढूंढो
अगर ढूंढ लिया तो हम शॉपिंग पर चलेंगे
आज दूसरा दिन है पत्नी अब खुद ही पति को ढूंढ रही है..!!
😝😝😝😝😝😝
गप्पू भगवान से : भगवान आपकी कृपा से मुझे रास्ते 1000 रुपए मिल जाएं तो मैं पक्का आपके चरणों 500 रुपए चढ़ा दूंगा..
कुछ दूर जाने पर गप्पू को 500 रुपए का नोट मिला....
गप्पू : प्रभु आपको इतना भी भरोसा न था जो अपना हिस्सा पहले ही काट लिया...