बीते महीने सागर वन क्षेत्र में घायल मिले तेंदुए को भोपाल के वन विहार लाया गया था. यहां टीम ने उसका इलाज किया. घायल तेंदुआ चलने में अक्षम था. वन विहार की टीम ने लगातार एक महीने तक तेंदुए को इलाज देकर उसे स्वस्थ कर दिया.
वन विभाग की टीम आज तेंदुए को लेकर रातापानी अभयारण्य के दाहोद रेंज पहुंची. वहां वन विहार की टीम ने जैसे ही पिंजरे का गेट खोला और कुछ ही मिनटों के बाद तेंदुआ पिंजरे से छलांग लगाते हुए घने जंगल में रफूचक्कर हो गया.
तेंदुए के पिंजरे में सहमे बैठे और उसके बाद पिंजरे का गेट खोलने पर छलांग लगाते हुए फोटो और वीडियो कैमरे में कैद हो गए. तेंदुआ नर था और अब वह पूरी तरीके से जंगल में रहने लायक हो गया था. इसलिए वन विहार प्रबंधन ने उसे खुले जंगल में छोड़ दिया.
वन विहार की टीम बीते 1 साल में दो बाघ, दो तेंदुए और एक भालू को इलाज के बाद खुले जंगलों में छोड़ चुकी है. यह अच्छी खबर है कि भोपाल वन विहार में घायल वन्य प्राणियों को रेस्क्यू कर बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है. उसके बाद उनके स्वस्थ होने पर उन्हें खुले जंगल में उनके प्राकृतिक रेवास में छोड़ दिया जाता है.
OMG: हिमाचल के बिलासपुर में घर की छत पर गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, देखे Photos
PHOTO: योग के साथ दिन की शुरुआत कर बॉलीवुड सेलेब्स ने पाई Toned बॉडी, उम्र को देती हैं मात
नोएडा में आज से लगेगी 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन, 10 और ज़िलों में भी
पिता बनने वाले हैं पैट कमिंस, मंगेतर ने दी खुशखबरी तो वॉर्नर की पत्नी ने कहा- ये तो सनसनी खबर है