Republic Day: आसमान में दिखी भारत की ताकत, राफेल समेत गरजे कई विमान
नई दिल्ली. देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) मना रहा है. राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड भी हुई. इस दौरान सेना के तीनों अंगों और सशस्त्र बलों ने भारत की ताकत को भी दुनिया को दिखाया. इस दौरान भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के लड़ाकू विमानों ने भी हवा में अपनी ताकत दिखाई. इस दौरान पहली बार राफेल भी 26 जनवरी की परेड में शामिल हुआ है.
News18 Hindi | January 26, 2021, 12:44 PM IST
1/ 5
गणतंत्र दिवस पर आसमान पर तीन सुखोई 30 एमकेआई ने ताकत दिखाते हुए त्रिशूल का आकार बनाया. (Pic- ani)
2/ 5
त्रिशूल के आकार को बनाने के लिए इनका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन एके मिश्रा ने किया. (Pic- ani)
3/ 5
आसमान में 1 राफेल, 2 जगुआर विमान और 2 मिग 29 लड़ाकू विमानों ने एकलव्य फॉर्मेशन किया. (Pic- ani)
4/ 5
एकलव्य फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया ने किया. (Pic- ani)
5/ 5
पहली बार राजपथ पर राफेल ने भी उड़ान भरी. (Pic- ANI)