सीरीज शुरू होने से पहले बात करें ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में तो मौजूदा समय में टॉप 5 में सक्रीय बल्लेबाज के रूप में केवल स्टीव स्मिथ (Steve Smith) शिरकत कर रहे हैं. स्मिथ ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 14 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 28 पारियों में 72.58 की औसत से 1742 रन निकले हैं. (AP)
ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के नाम दर्ज है. पोंटिंग ने भारतीय टीम के खिलाफ 1996 से 2012 के बीच कुल 29 टेस्ट मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 51 पारियों में 54.36 की औसत से 2555 रन निकले. टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ पोंटिंग के नाम आठ शतक और 12 अर्द्धशतक दर्ज है. (AFP)
रैंक | टीम | पॉइंट | रेटिंग |
---|---|---|---|
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
फुल रैंकिंग |