CSA T20 Challenge में दक्षिण अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने नाइट्स टीम के खिलाफ 162 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. ब्रेविस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में संयुक्क रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.(फोटो साभार-dewald_brevis_17)
डेवाल्ड ब्रेविस ने इतने रन 284.21 की स्ट्राइक रेट बनाए हैं. उनके पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका था. गेल ने आईपीएल 2013 में बेंगलुरु रॉयल चैंलेजर्स की तरफ से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी. हालांकि, ब्रेविस ने स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप 4 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया. गेल ने 175 रन 265 की स्ट्राइकर रेट से बनाए थे.
रैंक | टीम | पॉइंट | रेटिंग |
---|---|---|---|
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
फुल रैंकिंग |