इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन बायो बबल में कोरोना वायरस की घुसपैठ के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स कैंप में कोविड-19 मामले आने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया. इस बीच सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी लाडली जीवा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. (Ziva Dhoni/Instagram)
महेंद्र सिंह धोनी और जीवा की यह तस्वीरें आईपीएल 2021 के शुरू होने से पहले की है, जब धोनी रांची में थे और परिवार के साथ वक्त बिता रहे थे. इस तस्वीरों को जीवा सिंह धोनी के ऑफिशियल इंस्टग्राम हैंडल से लगभग सप्ताह पर पहले शेयर किया गया है. फैन्स माही और जीवा की इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. (Ziva Dhoni/Instagram)
आईपीएल 2021 के बीच कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक बेहद खूबसूरत स्केच शेयर किया था. यह स्केच एक आर्टिस्ट ने बनाया है, जो बेहद खूबसूरत है. इसमें बाइक, धोनी, साक्षी. जीवा, बैट, कुत्ते, पक्षी और पेड़-पौधे हैं. इस स्केच को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन दिया- पिक्चर परफेक्ट. (Sakshi Dhoni/Instagram)
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि, इसके बाद वह आईपीएल खेलते रहे. आईपीएल का पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था. उनकी टीम सीएसके प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी. आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले सीएसके टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म कर रही थी. (Ziva Dhoni/Instagram)
रैंक | टीम | पॉइंट | रेटिंग |
---|---|---|---|
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
फुल रैंकिंग |