इस खिलाड़ी का नाम है जेमिमा रॉड्रिग्स. जेमिमा ने केवल 17 साल की उम्र में भारतीय टीम में डेब्यू कर लिया था. अपने छोटे से क्रिकेट करियर में यह पावर हिटर बैट्समैन कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. वो शानदार बैटिंग के साथ-साथ ठीक ठाक ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेती हैं. (jemimah rodrigues/ Instagram)
जेमिमा अभी फिलहाल केवल 22 साल की हैं. छोटे से करियर में वो कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी हैं. वो स्मृति मंधाना के बाद वनडे में अंडर-19 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनी.. यह कारनामा उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में किया था. साल 2017 में जेमिमा रॉड्रिग्स ने सौराष्ट्र के खिलाफ 63 गेंदों में 202 रन की पारी खेली थी. (jemimah rodrigues Instagram)
जेमिमा गिटार बजाने की भी शौकीन हैं. अक्सर खाली वक्त पर वो टीम के साथ गिटार की धुन पर मस्ती करती हुई भी नजर आती हैं. बेहद चुलबुले मिजाज वाली जेमिमा की मौजूदगी भारतीय महिला टीम में अलग ही ऊर्जा भर देती है. हरमनप्रीत कौर की टीम के सदस्य भी जेमिमा की कंपनी को काफी पसंद करते हैं. (jemimah rodrigues/ Instagram )
रैंक | टीम | पॉइंट | रेटिंग |
---|---|---|---|
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
फुल रैंकिंग |