केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. कीवी टीम वेलिंगटन टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़ी पारी की ओर अग्रसर है. विलियम्सन ने 171 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का 28वां शतक है. विलियम्सन की टेस्ट में यह लगातार तीसरी सेंचुरी है. (AFP)
केन विलियम्सन ने ओवरऑल 10वीं बार टेस्ट क्रिकेट में 150 का आंकड़ा पार किया है. यह कारनामा करने वाले वह न्यूजीलैंड के पहले बैटर बन गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 150 या इससे ज्यादा रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 20 बार यह उपलब्धि हासिल की. (AP)
रैंक | टीम | पॉइंट | रेटिंग |
---|---|---|---|
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
फुल रैंकिंग |