महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहाड़ों में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं. धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. इन तस्वीरों में फैन्स को धोनी का नया लुक भी देखने को मिल रहा है. (Ziva Singh Dhoni/Instagram)
इस ट्रिप की कुछ और शानदार तस्वीरें एक बार फिर से साक्षी और जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों में धोनी की लाडली जीवा सफेद रंग की एक ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. इसी के साथ जीवा ने सिर पर एक पिंक फूलों वाला हेयरबैंड भी लगाया हुआ है. इस लुक में जीवा बिल्कुल नन्ही परी की तरह लग रही हैं. (Ziva Singh Dhoni/Instagram)
रैंक | टीम | पॉइंट | रेटिंग |
---|---|---|---|
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
N | Loading | ... | ... |
फुल रैंकिंग |