Home / Photo Gallery / एडवर्ड मॉर्ड्रेक की कहानी, दो सिरों वाले इंसान के जवानी तक की कहानी

एडवर्ड मॉर्ड्रेक की कहानी, दो सिरों वाले इंसान के जवानी तक की कहानी

एडवर्ड मॉर्ड्रेक कोई आम नाम नहीं है। ये उस व्यक्ति का नाम है, जो दुनिया में दो सिरों के साथ पैदा हुआ। हम रामायण काल के रावण में 10 सिरों के होने की बात बचपन से सुन रहे हैं। पता नहीं वो कितना...

01

एडवर्ड मॉर्ड्रेक कोई आम नाम नहीं है। ये उस व्यक्ति का नाम है, जो दुनिया में दो सिरों के साथ पैदा हुआ। हम रामायण काल के रावण में 10 सिरों के होने की बात बचपन से सुन रहे हैं। पता नहीं वो कितना सच है और कितना झूठ! पर दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब किसी बच्चे का जन्म दो सिरों के साथ हुआ।

02

इन्हीं दो सिरों वाले व्यक्तियों में सबसे बड़ा नाम है एडवर्ड मॉर्ड्रेक का। जो 19वीं सदी में इंग्लैंड में जन्मे। उनके दो चेहरे थे। दो नाक थी। 4 आंखें थी। दो मुंह थे। पर कान दो ही थे। आम इंसानों वाले। उनके सर आगे-पीछे जुड़े हुए थे। एडवर्ड मॉर्ड्रेक के बारे में आगे और भी जानें...

03

एडवर्ड मॉर्ड्रेक का दूसरा सिर लिमिटेड काम ही कर पाता था। वो पिछले सिर से देख भी सकते थे। पर बोल नहीं सकते थे। वो खाना भी नहीं खा सकते थे। पर हंसते थे और रोते थे। ये कहानी उस एडवर्ड मॉर्ड्रेक की है, जिसके पास दो सिर होना मतलब 'एविल ट्विन' होना था।

04

एडवर्ड मॉर्ड्रेक ने उस समय डॉक्टरों ने खूब मिन्नतें की, कि उन्हें इस दूसरे सिर से निजात दिला दी जाए। पर कोई भी डॉक्टर इतना बड़ा खतरा मोल लेने को तैयार ही नहीं हुआ। उनके दोनों सिर जुड़े हुए थे। चेहरा आगे पीछे था। दिमाग एक ही था और सोचने समझने की शक्ति भी एक। ऐसे अनोखे मामले को देखकर ही डॉक्टरों के दिमाग सुन्न पड़ जाते थे।

05

एडवर्ड मॉर्ड्रेक जब अपनी इस स्थिति से हार गए, तो उन्होंने महज 23 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उनकी आत्महत्या की खबर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसे जीवन से मुक्ति पा ली है, जो उन्होंने चुनी ही नहीं थी। बहरहाल, एडवर्ड मॉर्ड्रेक का अकेला ऐसा अनोखा मामला नहीं है। अपने देश में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें दो सिर वाले बच्चों का जन्म हुआ। ऐसे मामलों को जानने के लिए आगे पढ़ें...

06

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इसी साल मार्च के आखिर में एक महिला ने दो सिर वाले नवजात शिशु को जन्म दिया है। हॉस्पिटल में दो सिर वाले शिश के जन्म को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हुईं। बच्चे के माता-पिता मसूरी के रहने वाले हैं।

07

बिहार के कोटवा में इसी साल दो सिर वाले बच्चे का जन्म हो चुका है। मोतिहारी के कोटवा निवासी मेघनाथ साह के घर ये बच्चा जन्मा।

08

इस साल की शुरुआत में 18 जनवरी को यूपी के औरैया में सतीश तिवारी के घर दो सिर वाले बच्चे का जन्म हुआ। डाक्टरों ने बताया कि बच्चे के दो सिर एक ही सांस नली दो जगह बटा हुआ हैं जिसे अलग नहीं किया जा सकता। साथ ही बच्चो के दो सिर और एक शरीर होने के कारण दोनों कों अलग करना नामुमकिन हैं। इस बच्चे की जन्म के 30 घंटों बाद मौत हो गई।

09

बांग्लादेश में भी दो सिरो वाले बच्चे का जन्म हो चुका है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के दो पूर्ण विकसित सिर हैं। जो मेडिकल का चमत्कार ही है। यही नहीं, बच्चा जन्म से स्वस्थ है। बच्चे का जन्म बांग्लादेख के ब्रहमंबरिया में हुआ। बच्चे को जब से अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो अस्पताल के बाहर उसे देखने वालों की भीड़ लग गई।

  • 09

    एडवर्ड मॉर्ड्रेक की कहानी, दो सिरों वाले इंसान के जवानी तक की कहानी

    एडवर्ड मॉर्ड्रेक कोई आम नाम नहीं है। ये उस व्यक्ति का नाम है, जो दुनिया में दो सिरों के साथ पैदा हुआ। हम रामायण काल के रावण में 10 सिरों के होने की बात बचपन से सुन रहे हैं। पता नहीं वो कितना सच है और कितना झूठ! पर दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब किसी बच्चे का जन्म दो सिरों के साथ हुआ।

    MORE
    GALLERIES