होम » वीडियो » मध्य प्रदेश

VIDEO: गाडरवारा नगर पालिका के दैनिक वेतन कर्मचारी ने खुद को लगाई आग

नरसिंहपुर News18 Madhya Pradesh| May 15, 2018, 3:06 PM IST

मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगर पालिका के दैनिक वेतन कर्मचारी ने नगर पालिका के सामने खुद को आग लगा ली. आग में वह बुरी तरह झुलस गया. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसके शरीर पर पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई. फिलहाल, कर्मचारी को गंभीर हालत में गाडरवारा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बता दें कि सफाई कर्मचारी राजेश बाल्मीक करीब 70 फीसदी तक जल चुका है. राजेश के मुताबिक वह कई दिनों से सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहा था. पीड़ित की मानें तो आज जब वह नगर पालिका पहुंचा तो उसे परेशान किया गया, जिसके चलते उसने गाडरवारा नगर पालिका के सीएमओ और अन्य तीन कर्मचारियों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता देख जांच में ले लिया है. साथ ही तहसीलदार ने भी पीड़ित युवक के कथन लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

News18 Hindi
First published: May 15, 2018, 1:52 PM IST
Latest Live TV

फोटो

राशिभविष्य

मेष

वृषभ

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुंभ

मीन

चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकते हैं। ऐसा न होने दें, क्योंकि इनमें अच्छी चीज़ों को ख़त्म करने की और समझदारी में निराशा का ज़हरीला बीज बोने की क्षमता होती है। ख़ुद को हमेशा अच्छा परिणाम पाने के लिए प्रोत्साहित करें और ख़राब हालात में भी कुछ-न-कुछ अच्छा देखने का गुण विकसित करें। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। भूमि से जुड़ा विवाद लड़ाई में बदल सकता है। मामले को सुलझाने के लिए अपने माता-पिता की मदद लें। उनकी सलाह से काम करें, तो आप निश्चित तौर पर मुश्किल का हल ढूंढने में क़ामयाब रहेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। काम के लिए समर्पित पेशेवर लोग रुपये-पैसे और करिअर के मोर्चे पर फ़ायदे में रहेंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है। परेशान? आप पंडित जी से प्रश्न पूछ सकते हैं या अपनी कुंडली बनवा सकते हैं ।
और भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज