Yamini Singh
दुनिया में कई ऐसे अजीबो-गरीब जानवर, जंगल, रेगिस्तान नदी पहाड़ मौजूद है जिन्हें प्रकृति ने अलग पहचान और विशेषताएं दी हैं.
लेकिन क्या आपने कभी खून की तरह लाल रंग वाली झील देखी है. अगर नहीं तो चलिए हम बताते हैं.
हम बात कर रहे हैं, अफ्रीका स्थित नैट्रॉन झील की. जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक झीलों में गिना जाता है. इस झील का रंग खून की तरह लाल है.
ये झील इतनी भयानक है कि जानवरों को पत्थर में बदल देती है. इस पानी के लाल होने का एक बड़ा वैज्ञानिक कारण है.
दरअसल, इस तालाब का पीएच लेवल 10.5 है जो इसके पानी को क्षारीय बनाता है और झील की सतह पर नमक की परत छोड़ता है.
इस झील का रंग लाल होने का कारण है कि इस झील में काफी मात्रा में साइनोबैक्टीरिया मौजूद हैं. ये साइनोबैक्टीरिया इस के पानी के अंदर पनपने वाले सूक्ष्मजीवों के अंदर पनपते हैं.
ये सूक्ष्म जीव नमक पसंद करते हैं, जो कि इस झील में काफी ज्यादा मात्रा है. इन्हीं बैक्टीरियों के कारण झील का रंग लाल हो जाता है.
वहीं इस झील में जीव-जंतु कैसे मर जाते हैं इसका कारण आज तक पता नहीं चल पाया है.
यहां तक कि मौत के तुरंत बाद शरीर सड़ जाता है और बिलकुल पत्थर की तरह ठोस हो जाता है.
बता दें कि ये झील ‘माउंटेन ऑफ गॉड’ नामक एक ज्वालामुखी के पास है. इस झील के आस-पास मासाई लोग रहते हैं, जो इसे पवित्र मानते हैं.
वहीं कहा जाता है कि प्राचीन मिस्र के लोग मृतकों के शवों को ममी बनाने के लिए इस झील का उपयोग करते थे.
और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें