विराट कोहली का भारत में ENG के खिलाफ  ODI में रिकॉर्ड 

KAMLESH RAI 

Burst

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाका कर सकते हैं. कोहली का भारत में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड शानदार है. वह इस समय 6 फरवरी से खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं. 

विराट कोहली ने भारत में इंग्लैंड के खिलाफ 18 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं.इस दौरान उनके बल्ले से 747 रन निकले हैं.विराट का इस दौरान बैटिंग औसत 49.8 का रहा है. 

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर वनडे में 2 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं. बेशक ऑस्ट्रेलिया में कोहली का बल्ला टेस्ट में रन नहीं उगल सका लेकिन वनडे में वह और खतरनाक हो जाते हैं.

36 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली के पास सबसे तेजी से वनडे में 14000 रन बनाने का सुनहरा मौका है. वह इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. सचिन ने 350वीं वनडे पारी में चौदह हजार रन पूरे किए थे.

कोहली 283 वनडे पारियों में 58.18 के औसत और 93.54 के स्ट्राइक रेट से 13906 रन बना चुके हैं. विराट वनडे में 50 शतक और 72 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विराट कोहली ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया था, लेकिन बाकी मैचों में रन के लिए जूझते रहे. 

Learn more