kamlesh rai
विराट कोहली चेज करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में चेज करते हुए अपने 8000 रन पूरे कर लिए. उनका क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार रिकॉर्ड है.
कोहली ने वनडे में चेज करते हुए 166 मैचों में 8063 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 28 शतक और 41 अर्धशतक निकले हैं. विराट का औसत 64.50 रहा है जबकि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 93.24 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
टी20 में कोहली ने 53 मैचों में चेज करते हुए 2013 रन बनाए हैं जिसमें 20 हाफ सेंचुरी शामिल है. विराट का रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 136 .47 रहा है.
चैंपियंस ट्रॉफी में रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 11 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 580 रन जुटाए हैं. इस दौरान उनकी औसत 116 रही है जबकि स्ट्राइक रेट 86 से अधिक का रहा है.
विराट कोहली ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में चेज करते हुए 37 मैचों में 1795 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है. 117 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है. औसत 59.83 की रही है.
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में 84 रन की पारी खेली. उन्होंने पारी को संभालकर टीम इंडिया को लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचाया.
कोहली सेमीफाइनल में 16 रन बेशक अपना शतक चूक गए लेकिन उन्होंने टीम को जीत शानदार जीत दिलाई. वह टीम इंडिया की जीत के नायक रहे.