kamlesh rai
कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा के वजन पर सवाल खड़े किए हैं.शमा का कहना है कि रोहित एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं.उन्हें वजन घटाने की जरूरत है.शमा के इस बयान पर खूब हो हल्ला हो रहा है. रोहित शर्मा इस समय दुबई में हैं जहां टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेल रही है.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वजन कितना है. 37 साल के रोहित के वजन को लेकर अगर आप गूगल करेंगे तो वह 72 किलो के हैं.गूगल के मुताबिक रोहित की हाइट 5 फीट और 9 इंच है.
रोहित के वजन को लेकर बेशक बातें की जा रही हो लेकिन मौजूदा समय में वह लिमिटेड ओवर की क्रिकेट के विध्वंसक बल्लेबाज हैं. उनके नाम वनडे में रिकॉर्ड 3 डबल सेंचुरी दर्ज है. रोहित इस समय टीम की शानदार तरीके से कमान संभाल रहे हैं.
रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीत के करीब पहुंच गई है.टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.2 जीत बाद ट्रॉफी भारत की झोली में होगी.
भारत चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच जीते हैं.अजेय रहते हुए भारत सेमीफाइनल में पहुंचा है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत हिटमैन की अगुआई में फाइनल खेला था.
रोहित बतौर कप्तान और बैटर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी वजन पर सवाल उठाना लाजिमी नहीं लगता.क्योंकि दुनिया में ऐसे कई एथलीट हैं जो सेहत में काफी तंदरुस्त होते हुए खूब नाम कमाए हैं.