ट्रेन की पटरियों के बीच क्यों बिछे होते हैं पत्थर?

यामिनी सिंह | 21  जुलाई 2025

रेल से यात्रा करते समय आपके मन में भी कई सारे सवाल आते होंगे. जैसे- रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां क्यों बिछी होती हैं.

तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि रेलवे ट्रैक पर गिट्टी क्यों बिछी होती है.

ट्रेन की पटरी के नीचे कंक्रीट के बने प्लेट होते हैं. इन्हें स्लीपर कहा जाता है.

इन स्लीपर के नीचे गिट्टी बिछी होती है. इसे बलास्ट कहा जाता है.

रेलवे पटरी के नीचे बिछी गिट्टी खास तरह की होती है. ये नुकीले पत्थर होते हैं.

ये नुकीले होने के कारण एक दूसरे में मजबूत पकड़ बना लेते हैं. जब ट्रेन पटरी से गुजरती है, तो ये पत्थर आसानी से ट्रेन के वजन को संभाल लेते हैं.

ट्रेन के वजन को संभालने के लिए लोहे की पटरियों के साथ ही कंक्रीट के बने स्लीपर और गिट्टी मदद करती हैं.

अगर रेलवे ट्रैक पर गिट्टी नहीं बिछाई गई, तो वहां घास और पौधे उग आएंगे.

इससे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन चलाने में दिक्कत हो सकती है. रेलव ट्रैक पर बिछी गिट्टी इससे बचाती है.