MANISH KUMAR
S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए 300 मिसाइल खरीदने का फैसला लिया गया है.
भारत ने इसको लेकर रूस के साथ ₹10000 करोड़ से भी ज्यादा मूल्य की डिफेंस डील की है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने अपना जौहर दिखाया था और पाकिस्तान के हर वार को नाकाम किया था.
इन मिसाइलों का इस्तेमाल S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में किया जाएगा, ताकि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल हुए स्टॉक को फिर से भरा जा सके.
रक्षा मंत्रालय जल्द ही रूस की सरकारी कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट को इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोज़ल (RFP) भेजेगा.
रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) पहले ही मंजूरी दे चुकी है और Acceptance of Necessity को भी हरी झंडी दिखाई जा चुकी है.