Advertisement
होमक्रिकेट
जोसेफ की घातक गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

AUS vs WI: जोसेफ की घातक गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, दर्ज की रोमांचक जीत

Written by:
Last Updated:

AUS vs WI: वेस्टइंडीज की टीम ने कंगारू टीम के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में 8 रन की रोमांचक जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया के सामने 216 रन का लक्ष्य था लेकिन शेमार जोसेफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर मैच को वेस्टइंडीज के नाम कर दिया. 

जोसेफ की घातक गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहासZoom
वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट में दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर-AP
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (Australia vs WestIndies) के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने बड़ा उलटफेर किया. वेस्टइंडीज की टीम ने कंगारू टीम के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में 8 रन की रोमांचक जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया के सामने 216 रन का लक्ष्य था लेकिन शेमार जोसेफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर मैच को वेस्टइंडीज के नाम कर दिया.

दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 311 रन लगाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए. अब वेस्टइंडीज के पास मौका था कि वे ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़े स्कोर का लक्ष्य ऱखे. लेकिन दूसरी इनिंग में वेस्टइंडीज 193 रन ही बना सकी. कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक भी नहीं लगा पाया था. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन और जोश हेजलवुड ने वेस्टइंडीज के 3-3 विकेट चटकाए.
ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 216 रनों की जरूरत थी लेकिन पूरी टीम 207 रन पर ही ढेर हो गई. पहली इनिंग में फ्लॉप रहे स्टीव स्मिथ ने अकेले ही एक छोर पर डटकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना किया लेकिन मैच नहीं बचा पाए. 91 रन की नाबाद पारी बेकार चली गई. कैमरन ग्रीन ने भी 73 गेंदों में 42 रन की अच्छी पारी खेली. उस्मान ख्वाजा 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मार्नश लैबुशेन ने 5 और ट्रेविस हेड शून्य पर ही आउट हो गए. वेस्टइंडीज के लिए शमर जोसेफ ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने दूसरी इनिंग में कुल 7 विकेट चटकाए.
Advertisement
इस तरह वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने  10 विकेट से जीता था. दूसरा मुकाबला विंडीज टीम ने 8 रन से अपने नाम किया. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर आखिरी बार टेस्ट मैच साल 1997 में जीता था. इस जीत के साथ ही 27 साल से चला आ रहा सूखा भी खत्म हो गया.
और पढ़ें