Advertisement
होमक्रिकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड पहले करेगी गेंदबाजी, ये है दोनों टीमों की XI

ENG vs SA : साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड पहले करेगी गेंदबाजी, इस प्लेइंग XI के साथ उतरीं दोनों टीमें

Written by:
Last Updated:

ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में भिड़ रही हैं. दोनों टीमें सुपर 8 में एक एक मैच जीत चुकी हैं. बेहतर रनरेट के आधार पर इंग्लैंड ग्रुप 2 की तालिका में पहले नंबर पर है जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर विराजमान है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड पहले करेगी गेंदबाजी, ये है दोनों टीमों की XIZoom
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह पुख्ता करना चाहेंगी. (AP)
नई दिल्ली. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया हैइंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें टी20 विश्व कप 2024 के 45वें मैच में आमने सामने हैं. सुपर 8 ग्रुप 2 का यह मैच सेंट लूसिया में खेला जा रहा है. दोनों टीमें टी20 विश्व कप इतिहास में सातवीं बार भिड़ रही हैं. इंग्लैंड को 2 मैचों में जीत मिली है जबकि साउथ अफ्रीका 4 मैचों में विजयी रहा है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इंग्लैंड की ओर से ओपनर फिल साल्ट बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 100 से ज्यादा रन जुटा चुके हैं वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से डिकॉक और मिलर भी शानदार बैटिंग कर रहे हैं. इस विकेट पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम 6 बार जीती है.

इंग्लैंड ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया. इंग्लैंड ने इस टी20 विश्व कप में अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 3 में जीत मिली है जबकि एक मैच में हार मिली है वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. उसने पिछले तीनों मैच अपने नाम किए. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम इस विश्व कप में अभी तक अजेय रही है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी. ऐसे में दोनों की कोशिश इस मैच को जीतने की है.
साउथ अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर में 87 रन
साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 87 रन बना लिए हैं. क्विंटन डिकॉक अर्धशतक जड़कर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि रीज हैंड्रिक्स उनका साथ निभा रहे हैं.
साउथ अफ्रीका ने 5वें ओवर में फिफ्टी पूरी की
साउथ अफ्रीका ने 5वें ओवर में अपने 50 रन पूरे किए. शुरुआती 6 ओवर में साउथ अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाए. क्विंटन डिकॉक 20 गेंदों पर 49 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रीजा हैंड्रिक्स 11 रन पर नाबाद हैं. दोनों ओपनर्स ने साउथ अफ्रीका को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है.
Advertisement
साउथ अफ्रीका की इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर/कप्तान), हैरी ब्रुक, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करेन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉपले.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानेसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, ओटनील बार्टमैन.
इंग्लैंड की संभावित इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करेन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले.
साउथ अफ्रीका की संभावित इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया ओटनील बार्टमैन.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से...और पढ़ें
और पढ़ें