हार्दिक पंड्या उड़ा रहे थे छक्के पर छक्का, बच्चों की तरह उछलते दिखे जय शाह और विराट कोहली
Written by:
Agency:News18.com
Last Updated:
Champions Trophy के सेमीफाइनल में विराट कोहली की फिफ्टी और आखिरी में हार्दिक पांड्या के कैमियो के बूते ऑस्ट्रेलिया को मुंह की खानी पड़ी. भारत ने कंगारुओं को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

नई दिल्ली: 2000, 2002, 2013 और 2017 के बाद अब साल 2025… भारत कुल पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुका है. सेमीफाइनल में मंगलवार रात ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से रौंद डाला. इस शानदार जीत में विराट कोहली (84) का बल्ला खूब गरजा. जब भारत की जीत लगभग तय थी, तब आखिरी में हार्दिक पंड्या ने ऐसे हवाई फायर दागे कि पूरा देश रोमांचित हो उठा. एक छक्का तो इतना तगड़ा था कि 106 मीटर दूर स्टैंड्स में बैठे आईसीसी के चेयरमैन जय शाह के पास जाकर गिरी.
हार्दिक पंड्या के मूड को देखकर लग रहा था कि वह हर गेंद पर छक्का ही मारने वाले हैं. अपनी 28 रन की पारी में उन्होंने तीन छक्के उड़ाए. हार्दिक पंड्या की पैसा वसूल बैटिंग से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बैठा हर एक शख्स जोश से भर उठा. भारतीय ड्रेसिंग रूम में खड़े विराट कोहली तो खुशी से उछल रहे थे. हार्दिक ने एक शॉट स्टेडियम में बैठे आईसीसी चेयरमैन जय शाह की ओर मारा मानो उन्हें पिच से ही भारत की जीत की बधाई दे रहे हो तो एक शॉट ड्रेसिंग रूम में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर के पास गिरा.
Virat Kohli and Gautam Gambhir’s reaction on kung fu pandya’s big sixes pic.twitter.com/7x5d1dOOPk— ••TAUKIR•• (@iitaukir) March 4, 2025
दरअसल, मंगलवार रात फाइनल में पहुंचने के लिए भारत 265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था. कोहली जब 84 रन बनाकर आउट हुए तो भारत को 44 गेंद में जीत के लिए 40 रन चाहिए थे. यहां से केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने मिलकर मैच को आगे बढ़ाया. जब भारत को जीत के लिए 24 गेंदों पर 27 रन की जरूरत थी, तब हार्दिक ने टॉप गियर लगाया. उन्होंने एडम जम्पा की गेंद पर दो छक्के लगाकर लक्ष्य को और छोटा कर दिया.
HARDIK 𝗖𝗟𝗨𝗧𝗖𝗛 PANDYA! 👊#HardikPandya launches 🚀 one into the park as #TeamIndia inches closer to the target! 👏#ChampionsTrophyOnJioStar 👉 #INDvAUS, LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports18-1!📺📱 Start Watching FREE on JioHotstar:… pic.twitter.com/hjAIUzy36M— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2025
Advertisement
पंड्या के एक-एक शॉट पर पूरा स्टेडियम शोर मचा रहा था. भारतीय ड्रेसिंग रूम में विराट की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पंड्या हालांकि मैच फिनिश नहीं कर पाए और सिक्स उड़ाने के चक्कर में 24 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद केएल राहुल ने छक्का मारकर भारत को फाइनल तक पहुंचाया.
About the Author
Anshul Talmale
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया...और पढ़ें
और पढ़ें