Advertisement
होमखेलक्रिकेट
मेरे घरवाले बीमार थे और... KKR वाले मैच में कमेंट्री से हटाने पर भोगले की सफाई

मेरे घर में कोई बीमार था और... KKR वाले मैच में कमेंट्री से हटाने पर हर्षा भोगले की सफाई

Written by:
Agency:News18.com
Last Updated:

Harsha Bhogle commentary controversy: हर्षा भोगले ने स्पष्ट किया कि उन्हें कोलकाता में केवल दो मैचों के लिए चुना गया था और सीएबी की शिकायत के कारण नहीं हटाया गया था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अनुचित निष्कर्षों को खारिज किया.

ख़बरें फटाफट
मेरे घरवाले बीमार थे और... KKR वाले मैच में कमेंट्री से हटाने पर भोगले की सफाईZoom
केकेआर वाले मैच में हर्षा भोगले ने नहीं की कमेंट्री
नई दिल्ली: आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री से बाहर किए जाने की चर्चाओं के बीच मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सफाई दी है, भोगले ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि उन्हें बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की शिकायत के कारण सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल मैच से दूर रखा गया था.

हर्षा भोगले ने कहा कि उन्हें कोलकाता में सिर्फ दो मैच के लिए पैनल में शामिल किया गया था, जो खत्म हो चुके हैं. उनका यह स्पष्टीकरण सीएबी के सचिव नरेश ओझा द्वारा लगभग 10 दिन पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को भेजे गए पत्र के मीडिया रिपोर्टों में सामने आने के एक दिन बाद आया है.
पत्र में सीएबी ने भोगले और न्यूजीलैंड के साइमन डूल को कोलकाता में मैचों के लिए कमेंट्री पैनल से हटाने के लिए कहा, क्योंकि इन दोनों ने कहा था कि ईडन गार्डंस की पिच स्थानीय फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की मदद नहीं कर रही थी.
भोगले ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘इसको लेकर कुछ अनुचित निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं कि मैं कल के मैच में के लिए कोलकाता में क्यों नहीं था. सीधे शब्दों में कहें तो, यह उन मैचों की सूची में नहीं था, जिनमें मुझे कमेंट्री करनी थी. मुझसे पूछने से समस्या का समाधान हो जाता. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही रोस्टर तैयार कर लिया जाता है. मुझे कोलकाता में दो मैचों के लिए चुना गया था. मैं पहले मैच के लिए वहां था और परिवार के सदस्य की बीमारी के कारण दूसरे मैच के लिए नहीं पहुंच पाया था.’
Advertisement
केकेआर को सोमवार को ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस से 39 रन से हार का सामना करना पड़ा था. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित दोनों ने अपने घरेलू मैदान पर स्पिनरों के अनुकूल पिच नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की थी.

About the Author

Anshul Talmale
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया...और पढ़ें
और पढ़ें