बिना जीते चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा जाएगा साउथ अफ्रीका...मौसम ने बिगाड़ा खेल तो क्या होगा समीकरण
Written by:
Last Updated:
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार (5 मार्च) को खेला जाएगा. यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. बारिश की वजह से यहां 3 मैच रद्द हो गए हैं. अगर सेमीफाइनल में भी बारिश ने खलल डाला तो फिर क्या होगा.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगी. यह मुकाबला बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें लीग में शानदार प्रदर्शन कर यहां तक पहुंची हैं. साउथ अफ्रीका की कमान टेंबा बावूमा के हाथों में है जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं. कीवी टीम ने तीन में 2 मैच जीते हैं जबकि सेमीफाइनल से पहले उसे भारत के खिलाफ सिर्फ एक मैच में हार मिली.वही साउथ अफ्रीका ने अपने ग्रुप में टॉपर रहते हुए सेमीफइनल का टिकट कटाया है. लाहौर में अगर 5 मार्च को बारिश आती है तो फिर यह मैच रिजर्व डे में खेला जाएगा.रिजर्व डे 6 मार्च को रखा गया है. लेकिन अगर रिजर्व डे में भी बरसात होती रही तो फिर क्या होगा.
आईसीसी के नियम के मुताबिक इस स्थिति में कोशिश की जाएगी कि दोनों टीमें कम से कम 25-25 ओवर खेल लें. ऐसा इसलिए क्योंकि तब डकवर्थ लुईस नियम लागू हो सकता है. इस कंडीशन में परिणाम निकल जाए. लेकिन अगर रिजर्व डे में भी लगातार बारिश होती रही और टॉस भी नहीं हो सकता, उस कंडीशन में किया होगा. यदि बारिश की वजह से रिजर्व डे में भी खेल नहीं हो पाता है तो फिर मैच को रद्द कर दिया जाएगा.
अगर ये सेमीफाइनल बारिश की वजह से रद्द हुआ तो फिर साउथ अफ्रीका की चांदी हो जाएगी. अफ्रीकी टीम बिना मैच जीते फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. क्योंकि आईसीसी नियम के मुताबिक इस स्थिति में ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा.साउथ अफ्रीका लीग में अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी. उसने 3 में दो मैच जीते जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. उसने 5 अंक लेकर सेमीफाइनल में एंट्री मारी थी. न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक लेकर दूसरे नंबर पर रही थी. उसने 3 में से दो मैच जीते थे.
Advertisement
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से...और पढ़ें
और पढ़ें