IND vs AUS 2nd Test Highlights: पहले स्टार्क ने बनाई रेल, फिर मैकस्वीनी ने बिगाड़ा खेल, बुमराह का जादू भी फेल
IND vs AUS 2nd Test Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन मेजबान टीम के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पहले भारत को 180 रन पर समेटा. इसके बाद एक विकेट पर 86 ...और पढ़ें

IND vs AUS 2nd Test Live Score: मैकस्वीनी-लैबुशेन की साझेदारी नहीं तोड़ सका भारत
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. नाथन मैकस्वीनी (38) और मार्नस लैबुशेन (20) स्टंप्स तक 62 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं. आस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 86 रन है. भारतीय बॉलर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में सिर्फ एक विकेट झटक सके हैं. जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: भारत के दूसरे विकेट का इंतजार जारी
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट लेने का भारतीय इंतजार शुक्रवार को पूरा नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: भारत ने रीव्यू गंवाया
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारत ने डीआरएस के तहत मिलने वाला अपना एक रीव्यू गंवा दिया है. भारत ने हर्षित राणा की गेंद पर नाथन मैकस्वीनी के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की. मैदानी अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया. इसके बाद भारत ने डीआरएस ले लिया. टीवी रीप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप को छोड़कर बाहर जा रही थी.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: मैकस्वीनी-लैबुशेन ने किया परेशान
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लैबुशेन ने पहला विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया को संभाल लिया है. इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 74 रन तक पहुंचा दिया है. मैकस्वीनी 31 और लैबुशेन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 26 ओवर के बाद एक विकेट पर 74 रन है.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: लैबुशेन ने 19वीं गेंद पर खोला खाता
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारतीय गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बैटर्स को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. मार्नस लैबुशेन को ही लीजिए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए लैबुशन ने 19वीं गेंद में खाता खोला. उन्होंने हर्षित राणा की गेंद को स्क्वेयर लेग पर खेलकर दो रन लिए और अपना खाता खोला.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: मैक्स्वीनी-लैबुशेन डटे
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारतीय गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना रखा है, लेकिन उसे दूसरा विकेट नहीं मिल रहा है. 17वें ओवर के बाद ड्रिक्स ब्रेक के समय ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं. नाथन मैकस्वीनी 49 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद हैं. मार्नस लैबुशेन ने 18 गेंद खेल लिए हैं, लेकिन अभी खाता नहीं खोला है.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: बुमराह ने दिलाया पहला विकेट, कप्तान ने पकड़ा कैच
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: जसप्रीत बुमराह ने उम्मीद पर खरा उतरते हुए भारत को पहला विकेट दिला दिया. उन्होंने उस्मान ख्वाजा को रोहित के हाथों स्लिप में कैच कराया. उस्मान ख्वाजा ने 13 रन बनाए.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: मैकस्वीनी को जीवनदान, पंत ने छोड़ा कैच
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: ऑस्ट्रेलिया के नाथन मैकस्वीनी को एक जीवनदान मिल गया है. जसप्रीत बुमराह की एक गेंद मैकस्वीनी के बैट का किनारा लेकर पीछे गई. विकेटकीपर ऋषभ पंत अपनी दायीं ओर डाइव लगाकर गेंद तक पहुंचे, लेकिन वह उसे सिर्फ छू ही सके. गेंद उनके ग्लव्स से डिफ्लेक्ट होकर रोहित शर्मा के हाथों से टकराई, लेकिन उनके लिए इसे कैच करना नामुमकिन जैसा था. रोहित भी कैच नहीं ले सके. मैकस्वीनी को जब जीवनदान मिला तब उनका स्कोर 5 रन था.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: बुमराह-सिराज से सावधान ख्वाजा-मैकस्वीनी
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी ओपनिंग करने उतरे हैं.भारतीय गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने सधी शुरुआत की है. दोनों गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स को अपने पहले ही ओवर में परेशान किया. हालांकि, अभी भारत को अपने पहले विकेट का इंतजार है.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: भारतीय टीम 180 रन पर सिमटी, नीतीश ने बनाए सबसे ज्यादा रन
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारतीय टीम नीतीश कुमार रेड्डी के आउट होने साथ ही ऑलआउट हो गई है. भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए. नीतीश रेड्डी ने भारत के लिए सबसे अधिक 42 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे अधिक विकेट झटके.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: भारत को नौवां झटका, बुमराह आउट, भारत का स्कोर 176/9
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारत ने जसप्रीत बुमराह के रूप में नौवां विकेट भी गंवा दिया है. बुमराह को पैट कमिंस ने स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराया. बुमराह खाता भी नहीं खोल सके.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: नीतीश का काउंटर अटैक, भारत का स्कोर 175/8
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारत के 8 विकेट गिरने के बाद नीतीश ने काउंटर अटैक कर दिया है. इस युवा ऑलराउंडर ने स्कॉट बोलैंड के एक ओवर में 19 रन ठोक दिए. नीतीश ने बोलैंड की दूसरी गेंद पर रिवर्स स्कूप कर जो छक्का मारा, वह देखने लायक था. नीतीश ने इसी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: नीतीश ने मारा मैच का पहला छक्का, भारत का स्कोर 152/8
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: नीतीश कुमार ने मैच का पहला छक्का मारकर भारत को 150 रन के पार पहुंचा दिया है. नीतीश ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर लॉन्गऑफ पर करार शॉट लगाया जो बाउंड्री के पार गया.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: हर्षित राणा का डक, भारत का स्कोर 141/8
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: रविचंद्रन अश्विन के बाद हर्षित राणा भी आउट हो गए हैं. मिचेल स्टार्क ने हर्षित को क्लीन बोल्ड किया. यह उनका पांचवां विकेट है. हर्षित राणा खाता भी नहीं खोल सके.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: अश्विन छोटी सी पारी खेल चलते बने, भारत का स्कोर 141/7
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: रविचंद्रन अश्विन 22 गेंद में 22 रन की छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए हैं. मिचेल स्टार्क ने अश्विन को एलबीडब्ल्यू किया. यह उनका चौथा विकेट है.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: नीतीश-अश्विन पर बाउंसर्स से हमला, भारत का स्कोर 132/6
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: 109 रन पर छठा विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया का सारा दारोमदार नीतीश रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन पर टिका है. इन दोनों ने टीम को 132 रन रन तक पहुंचा दिया है. इस बीच ऑस्ट्रेलियन पेसर नीतीश और अश्विन पर बाउंसर्स से निशाना बना रहे हैं. एक ऊपर उठती हुई गेंद नीतीश के ग्लव्स से टकराकर बाउंड्री के पार भी गई.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: पंत आउट, भारत का स्कोर 112/6
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: विकेटकीपर ऋषभ पंत भी टीम को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट चुके हैं. पंत 35 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कमिंस ने लाबुशाने के हाथों कैच कराया.
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारत का पांचवां विकेट गिरा, रोहित आउट
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है. रोहित को 3 रन के निजी स्कोर पर बोलैंंड ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. भारत की आधी टीम 90 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: पंत-रोहित की जोड़ी पर दारोमदार
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की जोड़ी पर भारत का दारोमदार टिका है. भारत ने 84 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. टीम इंडिया इस समय मुश्किल में है. भारत ने गिल और कोहली के विकेट जल्दी जल्दी गंवा दिए.
IND vs AUS 2nd Test Live Score: पहले सेशन में भारत का स्कोर 82/4
IND vs AUS 2nd Test Live Score and Updates: भारत ने लंच तक पहली पारी में 82 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. ऋषभ पंत 4 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा छठे नंबर पर उतरकर एक रन बना चुके हैं.