Ind vs Ban Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से पीटा, चेन्नई में जीत, बनाई सीरीज में बढ़त
Ind vs Ban Highlights: बांग्लादेश की टीम चौथे दिन का खेल खेलने के लिए उतरी. टीम 2 घंटे के अंदर ही ऑल आउट हो गई. शाकिब, लिटन दास और मेहदी हसन मिराज कुछ खास कमाल नहीं कर सके. शतक की ओर बढ़ रहे नजमुल हौसेन शंतो 82...और पढ़ें

भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट लाइव स्कोर: आर अश्विन बने प्लेयर ऑफ द मैच
Ind vs Ban Live Score: आर अश्विन को उनकी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा कि जब भी मैं चेन्नई में खेलता हूं, तो मेरे लिए यह एक अद्भुत एहसास होता है. मैंने स्टैंड्स में बैठकर बहुत सारे इंटरनेशनल मैच देखे हैं.
भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट लाइव स्कोर: अश्विन ने 6 विकेट अपने नाम किए
Ind vs Ban Live Score: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरी पारी में अश्विन ने बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी को आउट किया. इससे पहले पहली पारी में बैटिंग करते हुए उन्होंने शतकीय पारी भी खेली थी.
भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट लाइव स्कोर: भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया
Ind vs Ban Live Score: भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में बुरी तरह हराया. टीम ने 280 रन से शानदार जीत दर्ज की. रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश के लिए नजमुल हौसेन शंतो ने शानदार 82 रन की पारी खेली.
भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट लाइव स्कोर: अश्विन ने बांग्लादेश को मुश्किल में डाला
Ind vs Ban Live Score: चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. टीम ने जल्दी ही अपने विकेट खो दिए. अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चौथे दिन कुल 3 विकेट अपने नाम किए, मेहदी हसन मिराज 82 रन बनाकर आउट हो गए.
भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट लाइव स्कोर: जडेजा ने लिटन दास को भेजा पवेलियन
Ind vs Ban Live Score: शाकिब अल हसन के बाद लिटन दास ने भी अपना विकेट गंवा दिया. लिटन 1 रन बनाकर आउट हो गए. रवींद्र जडेजा ने उनका विकेट चटकाया. स्लिप में मौजूद रोहित शर्मा ने उनका शानदार कैच लिया.
भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट लाइव स्कोर: शाकिब अल हसन 25 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Ind vs Ban Live Score: कप्तान नजमुल के साथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे शाकिब अल हसन 25 रन बनाकर आउट हो गए. आर अश्विन की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने उनका शानदार कैच लपका.
भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट लाइव स्कोर: शाकिब अल हसन के साथ नजमुल शंतो क्रीज पर
Ind vs Ban Live Score: चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे नजमुल हौसेन शंतो और शाकिब अल हसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. शंतो अर्धशतक पूरा कर चुके हैं. शाकिब भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत को यहां विकेट की तलाश है.
Ind vs Ban LIVE Score: आज ही खत्म हो सकता है मैच
भारत बनाम बांग्लादेश: चेन्नई टेस्ट मैच में बांग्लादेश के लिए हार टालना बेहद मुश्किल होने वाला है. भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 515 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे बांग्लादेश के 158 रन पर 4 विकेट गिरा दिए थे. आर अश्विन ने 3 जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट चटकाया था.
Ind vs Ban LIVE Score: चौथे दिन का खेल शुरू
भारत बनाम बांग्लादेश: भारत के लिए चौथे दिन की शुरुआत गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने की है. पहले सेशन के खेल में टीम इंडिया जल्दी जल्दी विकेट निकालना चाहेगी. वहीं बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और शाकिब अल हसन की कोशिश विकेट बचाए रखने की होगी.
Ind vs Ban LIVE Score: जल्द शुरू होगा मैच, मुश्किल में बांग्लादेश
भारत बनाम बांग्लादेश: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम मुश्किल में है. उन्होंने दूसरी ईनिंग में 4 विकेट गंवा दिए हैं. उन्हें जीत के लिए 300 से भी अधिक रन होंगे. चौथे दिन शंतो और शाकिब पारी की शुरुआत करेंगे.