Advertisement
होमक्रिकेट
Ind vs Eng: बेन स्टोक्स का रॉकेट थ्रो, बिना निशाना साधे जडेजा को किया आउट

Ind vs Eng: बेन स्टोक्स का रॉकेट थ्रो, बिना निशाना साधे जडेजा को किया आउट, देखें वीडियो

Written by:
Last Updated:

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में रवींद्र जडेजा (Ravindra jadeja) रन आउट हो गए. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अपने थ्रो से जडेजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया. स्टोक्स के एफर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Ind vs Eng: बेन स्टोक्स का रॉकेट थ्रो, बिना निशाना साधे जडेजा को किया आउटZoom
लेटे लेटे बेन स्टोक्स ने किया रवींद्र जडेजा को रन आउट. screengrab
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला टेस्ट हैदराबाद के मैदान पर खेला जा रहा है. तीसरे दिन टीम इंडिया की हालत काफी खराब दिखी. टीम ने काफी तेजी से विकेट गंवाए. रवींद्र जडेजा (Ravindra jadeja) दूसरी इनिंग में रन आउट हो गए. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अपने थ्रो से जडेजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया. स्टोक्स के एफर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल, इंग्लैंड के लिए 39वां ओवर जो रूट करने आए. पहली ही गेंद पर जडेजा ने बॉल को तेजी से हिट किया और रन लेने के लिए दौड़े. मिड ऑन के अंदर बेन स्टोक्स खड़े थे. जहां उन्होंने गिरते हुए गेंद को पकड़ा और लेटे लेटे विकेट्स को हिट कर दिया. वहां स्टोक्स से कोई गलती नहीं हुई. जब अंपायर ने रिप्ले करके देखा तो जडेजा क्रीज से बाहर दिखाई दे रहे थे. इसके बाद जडेजा को वापस जाना पड़ा.
Advertisement
भारत की हालत खराब
दूसरी इनिंग में भारत के लिए कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका. ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में 39 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 चौके मारे. उनके साथ आए यशस्वी जायसवाल 35 गेंदों में 15 रन बना सके. शुभमन गिल एक बार फिर सस्ते में लौटे. उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकले. वहीं, केएल राहुल ने 22, अक्षर पटेल ने 17 और अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने 13 रन बनाए.
और पढ़ें