भारत हारा तो पाकिस्तानी करने लगे ट्रोल, फिर इरफान पठान ने दिया करारा जवाब, कहा- खुद तो फाइनल में...
Written by:
Last Updated:
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (Under 19 World cup) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच साउथ अफ्रीका के बेओनी में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की. इरफान पठान इस हार के बाद कुछ पाकिस्तानियों पर भड़क गए.

नई दिल्ली. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (Under 19 World cup) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच साउथ अफ्रीका के बेनोनी में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम का छठी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया. भारत की इस हार के बाद इरफान पठान पाकिस्तानी फैंस पर भड़क उठे और उन्हें करारा जवाब दिया.
दरअसल, जब टीम इंडिया अंडर 19 विश्व कप का खिताब गंवा दिया तो कुछ पाकिस्तानी फैंस भारतीय टीम को ट्रोल करने लगे और बुरा भला कहने लगे. भारत के दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान को पाकिस्तानियों की ये हरकत पसंद नहीं आई. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पाकिस्तानियों का करारा जवाब दिया. इरफान ने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा,” इसके बावजूद की उनकी U19 टीम के फाइनल में नहीं पहुंच पाई. सीमा पार के लोगों को हमारे युवाओं की हार पर खुशी मिल रही है. यह नकारात्मक रवैया उनके देश की मानसिकता पर ख़राब असर डालता है #पड़ोसी.”
अंडर19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराया. यह भारत की पिछले 9 महीनों में आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल मुकाबले में लगातार तीसरी हार थी. तीनों बार भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया. इससे पहले भारत को जून में भी ऑस्ट्रेलिया ने और फिर नवंबर में हुए वर्ल्ड कप फाइनल मे भी ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह हराया था.
Advertisement
खराब बल्लेबाजी के चलते हारा भारत
भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मुकाबले में काफी खराब रही. कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका. सबसे अधिक रन आदर्श सिंह ने बनाए. आदर्श ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन की पारी खेली. 3 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा अर्शिन कुलकर्णी 3, मुशीर खान ने 22, कप्तान उदय सहारन ने 8, सचिन धास ने 9 रन बनाए. प्रियांशु मोलिया और अरावली अविनाश भी फ्लॉप रहे. दोनों ने क्रमश: 9 और 0 रन बनाए. इसके अलावा अभिषेक मुरुगन ने 42 रनों की पारी खेली.

About the Author
Satyam Sengar
Contact: satyam.sengar@nw18.com
और पढ़ें