'जस्सी' जैसा कोई नहीं... बुमराह विश्व के बाकी गेंदबाजों से मीलों आगे, मांजरेकर ने भारतीय पेसर की तारीफों के पुल बांधे
Edited by:
Agency:भाषा
Last Updated:
भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 में लगातार 4 जीत दिलाने में जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 मैच में कसी हुई गेंदबाजी की. बुमराह ने इस मैच में 24 में से 20 गेंदें डॉट फेंकी. उन्होंने 7 रन देकर 3 विकेट लिए. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बुमराह की जमकर तारीफ की है.

ब्रिजटाउन. भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है. बुमराह इस समय टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत में अहम रोल निभा रहे हैं. उनकी धारदार गेंदबाजी को देखकर वर्तमान में कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे मांजरेकर का कहना है कि टीम इंडिया भाग्यशाली है जिसके पास जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज है. जो इंटरनेशनल क्रिकेट में बाकी गेंदबाजों से मीलों आगे है.
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup) सुपर आठ चरण के पहले मैच में चार ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए. भारत ने यह मैच 47 रन से जीता. संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘कई मैचों में उसने चौके नहीं दिए. उनके और बाकी तेज गेंदबाजों के बीच का अंतर देखिए. दुनिया के बाकी शीर्ष गेंदबाजों को देखें तो बुमराह और उनमें बाकी अंतर है. भारत भाग्यशाली है कि उसके पास बुमराह जैसा गेंदबाज है.’
Advertisement
बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत कम चौके और छक्के दिए
भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा ,‘अपनी गेंदबाजी को वह किस कदर बखूबी समझता है, वह पता चलता है. उसने हर बल्लेबाज के खिलाफ अध्ययन कर रखा है और रणनीति पर सटीक अमल कर रहा है. यह आसानी से नहीं होता. पूरे टूर्नामेंट में उसने बहुत कम चौके छक्के दिए हैं.’सूर्यकुमार यादव के बारे में मांजरेकर ने कहा कि उसकी मौजूदगी से भारत को फायदा मिल रहा है.

‘इससे पता चलता है कि सूर्या के होने का क्या फायदा है’
बकौल कुंबले,‘भारत के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक है. कठिन पिच पर सामने फॉर्म में चल रहा राशिद खान जैसा गेंदबाज हो, तब पता चलता है कि सूर्यकुमार के टीम में होने का क्या फायदा है. वह हमेशा छक्के लगाने की फिराक में नहीं रहता बल्कि डटकर संयमित पारी भी खेलता है. ‘सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज की जरूरत चौथे नंबर पर रहती है. इससे विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनता हैं क्योंकि सूर्या को रन बनाने से रोकना आसान नहीं है.’

About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से...और पढ़ें
और पढ़ें