Advertisement
होमक्रिकेट
ऋषभ पंत से डेढ़ करोड़ की ठगी पड़ी भारी, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

ऋषभ पंत से डेढ़ करोड़ की ठगी पड़ी भारी, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा, क्रिकेटर से बन गया था शातिर ठग

Written by:
Last Updated:

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत से एक क्रिकेटर ने 1.6 करोड़ की ठकी की थी. यह उस खिलाड़ी पर अब भारी पड़ गई है. एयरपोर्ट पर मृणांक सिंह नाम के ठग को पुलिस ने दबोचा है. पंत के अलावा कई ठगी के मामले इस खिलाड़ी पर दर्ज हैं.

ऋषभ पंत से डेढ़ करोड़ की ठगी पड़ी भारी, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचाZoom
ऋषभ पंत से ठगी करने वाला क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार. (Mrinank Instagram)
नई दिल्ली. ऋषभ पंत (Rishabh Pant), जो बेहद कम उम्र में मशहूर क्रिकेटर्स में शुमार हो गए. उन्होंने टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली थी. लेकिन पिछले साल आज की तारीख यानि 30 दिसंबर को वे दर्दनाक कार हादसे का शिकार हो गए थे. क्रिकेट के बाहर पंत लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं. युवा खिलाड़ी लग्जरी कारों और महंगी घड़ियों के शौकीन हैं. लेकिन यह शौक दो साल पहले उननपर भारी पड़ गया था. आईपीएल खेल चुके एक खिलाड़ी ने उन्हें 1.6 करोड़ का चूना लगा दिया था, जिसे पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोच लिया है.

दिल्ली की चाणक्यपुरी थाने की पुलिस ने मृणांक को एयरपोर्ट पर पकड़ा. जिसके बाद क्रिकेटर से ठग बनने की पूरी कहानी सामने आ गई. मृणांक की ठगी के मामले में लिस्ट काफी लंबी नजर आती है. इंस्टाग्राम पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले इस ठग ने ऋषभ पंत के शौक का फायदा उठाया. महंगी घड़ियों का झांसा देकर मृणांक ने उन्हें करोंड़ों का चूना लगा दिया. पंत ने धोखाधड़ी के मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी.
कई युवा मॉडल्स से थी जान पहचान
पुलिस ने जब इस शातिर खिलाड़ी की ठगी के पन्ने पलटे तो कई करतूतें सामने आईं. आरोपी की कई युवा मॉडल्स से जान-पहचान थी. इसके फोन में लड़कियों की कई वीडियो और फोटोज मिली हैं. आगे भी मामले की जांच जारी है. करोड़ों की ठगी करने के बाद आरोपी मृणांक हांग-कांग भागने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही इसे दबोच लिया है.
Advertisement
मृणांक हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुका है. इसके अलावा आईपीएल में भी 4 साल तक सुर्खियां बटोरी. एक फेमस क्रिकेटर बनने का नाटक कर कई 5 स्टार होटलों से इस ठग ने लाखों का बिल नहीं दिया.

About the Author

Kavya Yadav
करीब 2 साल से पत्रकारिता जगत में सक्रिय. स्पोर्ट्स, खासकर क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन में दिलचस्पी. नवंबर 2022 से न्यूज18 हिंदी में स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले वेबसाइट क्रिकट्रैकर में काम किया. संपर्...और पढ़ें
और पढ़ें