Advertisement
होमखेलक्रिकेट
शंटो का लगातार दूसरा शतक, दोनों पारियों में जमाई सेंचुरी, बन गया महारिकॉर्ड

नजमुल हुसैन शंटो का लगातार दूसरा शतक, 1 टेस्ट की दोनों पारियों में जमाई सेंचुरी, बन गया महारिकॉर्ड

Written by:
Last Updated:

नजमुल हुसैन शंटो ने गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. यह कारनामा करने वाले वह बांग्लादेश के पहले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने दूसरी पारी में 199 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए जबकि पहली पारी में 279 गेंदों पर 148 रन बनाकर आउट हुए थे.

शंटो का लगातार दूसरा शतक, दोनों पारियों में जमाई सेंचुरी, बन गया महारिकॉर्डZoom
नजमुल हुसैन शंटो ने दोनों परियों में जड़े शतक.
नई दिल्ली. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने गॉल टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. शंटो एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के पहले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन किया.शंटो ने इस टेस्ट मैच में टीम की आगे बढ़कर अगुआई की.उन्होंने पहली पारी में शानदार 148 रन बनाए थे जिसकी बदौलत बांग्लादेश की टीम बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही. दूसरी पारी में शंटो ने नाबाद 125 रन बनाए.

नजमुल हुसैन शंटो ने दूसरी पारी में 199 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के लगाए जबकि पहली पारी में उनके बल्ले से 350 गेंदों पर 9 चौके निकले थे. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम का महारिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले मुशफिकुर ने साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ ही इसी वेन्यू पर 200 का आंकड़ा छुआ था. शंटो अब गॉल में कुल 273 रन बनाकर मुशफिकुर को पीछे छोड़ दिया है.
Advertisement
नजमुल की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 285/6 पर घोषित की. पहली पारी में बांग्लादेश ने 495 रन बनाए थे.मुश्फिकुर रहीम ने भी पहली पारी में 163 रनों की पारी खेली थी. जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 485 रन बनाए. इसमें पथुम निसंका ने 187 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी.श्रीलंका के सामने जीत के लिए 296 रन का लक्ष्य हैं. नजमुल की दोनों सेंचुरी सही समय पर आई है जब ओवरसीज में उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे. उन्होंने बेहद शांत होकर दबाव में शानदार पारी खेली जिससे बांग्लादेश के ड्रेसिंगरूम का मनोबल भी बढ़ गया.सभी अपने कप्तान की जमकर सराहना की.
अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं.इसके बाद वह टेस्ट को अलविदा कह देंगे.मेजबान टीम अब टेस्ट को जीत तो नहीं सकती लेकिन ड्रॉ कराकर मैथ्यूज को विदाई दे सकती है. मैथ्यूज ने पहली पारी में 39 रन बनाए थे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से...और पढ़ें
और पढ़ें