Babar Azam and Rizwan in Trouble : बाबर आजम और रिजवान पर आई आफत, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा सैलरी काटने की तैयारी
Written by:
Last Updated:
Babar Azam and Rizwan in Trouble : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार मिल रही टीम की हार के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के सैलरी में कटौती कर सकता है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के चलते बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों को सैलरी में कटौती का सामना करना पड़ सकता है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सीनियर खिलाड़ियों पर एक्शन ले सकता है. इस साल पाकिस्तान ने तीन टेस्ट मैच खेले और उनमें से एक जीता. वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन और भी खराब रहा टीम ने 11 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं. वहीं, टी20 में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा. पाकिस्तान ने इस साल 14 टी20 मैच खेले, जिनमें से सात जीते और सात हारे.
कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. शाई होप ने शतक लगाकर वेस्टइंडीज को 202 रन की जीत दिलाई और सीरीज पर कब्जा जमाया. यह 1991 के बाद पहली बार था जब वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती. घरेलू टेस्ट और टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ा.
शाई होप की सेंचुरी से पाकिस्तान का हाल बेहाल
होप ने नाबाद 120 रन बनाए और तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने पाकिस्तान की पारी को छह विकेट लेकर ध्वस्त कर दिया. यह पहली बार था जब पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 से अधिक रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा.
टीम के खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हिस्से में कटौती की खबर है. इस कॉन्ट्रैक्ट में से वो हिस्सा काटा जा सकता है जिसमें आईसीसी के रेवन्यू का 3 प्रतिशत शामिल है. क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है. दो साल पहले बोर्ड को टीम के सीनियर खिलाड़ियों के दबाव के कारण आईसीसी की कमाई का 3 प्रतिशत देना पड़ा था.
About the Author
Viplove Kumar
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब...और पढ़ें
और पढ़ें