Advertisement
होमखेलक्रिकेट
क्रिकेट की पिच पर उतरीं रिंकू सिंह की दुल्हनिया... लगा दी चौकों-छक्कों की झड़ी

क्रिकेट की पिच पर उतरीं रिंकू सिंह की दुल्हनिया... लगा दी चौकों-छक्कों की झड़ी, वीडियो देख आप भी कहेंगे वाह...

Written by:
Last Updated:

क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया सांसद प्रिया सरोज ने क्रिकेट की पिच पर खूब चौके और छक्के लगाए. हाल में रिंकू सिंह से सगाई करने वाली प्रिया सरोज को वाराणसी के शिवपुरी मिनी स्टेडियम में हाथ में बल्ला पकड़े हुए देखा गया, जहां वह क्रिकेट को खूब एंज्वॉय करती हुई दिखाई दीं. प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने 8 जून को सगाई की थी.

क्रिकेट की पिच पर उतरीं रिंकू सिंह की दुल्हनिया... लगा दी चौकों-छक्कों की झड़ीZoom
प्रिया सरोज ने स्टेडियम में उतकर थामा बल्ला.
नई दिल्ली. रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया सपा सांसद प्रिया सरोज इनदिनों चर्चा में हैं. प्रिया सरोज ने हाल में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह से हाल में सगाई की है. इसके बाद से दोनों सुर्खियों में हैं. प्रिया सरोज को हाल में क्रिकेट स्टेडियम में चौका और छक्का लगाते हुए देखा गया. सलवार सूट पहने प्रिया ने गेंदों का बखूबी सामना किया और चौके-छक्के भी लगाए. उन्हें क्रिकेट को एंज्वॉय करते हुए देखा गया. प्रिया का यह वीडियो कैमरे में कैद हो गया जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

प्रिया सरोज (Priya Saroj) वाराणसी के शिवपुर मिनी स्टेडियम में एक क्रिकेट मैच का उद्घाटन करने पहुंची थीं. वह इस टूर्नामेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने खुद बल्ला पकड़कर मैदान में उतरने का फैसला लिया.उन्होंने ताबड़तोड़ चौके और छक्के भी जड़े. प्रिया का नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आया.प्रिया सरोज का क्रिकेट खेलते जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उन्होंने पहली गेंद को मिस की.दूसरी गेंद पर उन्होंने बेहतरीन शॉट लगाते हुए टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.
Advertisement
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के बीच की केमिस्ट्री बेहद शानदार है
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के बीच की केमिस्ट्री बेहद शानदार है. हाल में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रिंकू सिंह सगाई के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे. सगाई के बाद पहली बार जब रिंकू सिंह ससुराल पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ.सास दरवाजे पर उनके लिए फूलों से भरा थाल लेकर आई तो होने वाली पत्नी प्रिया शर्म से लाल होती हुई दिखाई दीं. रिंकू सिंह सगाई के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंचे तो उनका बेहतरीन अंदाज में वेलकम हुआ. दरवाजे पर सास गुलाब की पंखुड़ी से भरी थाल लेकर पहुंची. रिंकू ने सबसे पहले सास के पैर छुए और फिर उन्होंने होने वाले दामाद को टीका लगाया. इसके बाद गुलाब की पंखुड़ी को रिंकू के ऊपर छीटा. जब वो घर के अंदर पहुंचे तो उनके इंतजार में पूरा परिवार जमा था. सभी ने रिंकू सिंह को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया.
प्रिया सरोज 18 नवंबर को रिंकू सिंह से करेंगी शादी
प्रिया सरोज मछलीशहर की सांसद हैं. लखनऊ में दोनों की सगाई में क्रिकेट जगत की हस्ती समेत बड़े नेता शामिल हुए. 3 साल से दोनों एक दूसरे को जानते हैं. जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी. इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से...और पढ़ें
और पढ़ें