इंसान जिसका दिल सोने का है... रोहित शर्मा सुपर कार के साथ मुंबई के ट्रैफिक में फंसे, फैन का तो दिन ही बना दिया
Written by:
Last Updated:
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं. आईपीएल के बाद रोहित शर्मा ब्रेक पर थे. इस दौरान वे फैमिली के साथ घूमने विदेश भी गए. हाल में वे ऑरेंज कलर की अपनी नई लैम्बोर्गिनी कार के साथ मुंबई की ट्रैफिक में फंस गए. इस दौरान एक फैन का दिन उन्होंने बना दिया.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा जहां भी जाते हैं उनके चाहने वालों की वहां लंबी कतार लग जाती है. वनडे टीम के कप्तान रोहित मैदान में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैन का दिन बना देते हैं वहीं मैदान से बाहर भी वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करने में भी पीछे नहीं हटते. लेकिन क्या हो जब वह अपनी नई सुपर कार लैम्बोर्गिनी को लेकर सड़क पर भीड़ में फंस जाएं.ऐसा ही हाल में रोहित के साथ मुंबई की सड़कों पर हुआ. वह मुंबई की सड़क पर अपनी नई कार के साथ ट्रैफिक में फंस गए. फिर क्या था. एक फैन जो कि हिटमैन का वीडियो शूट कर रहा था उसके सामने भारतीय कप्तान ने कुछ ऐसा किया जिससे कि उसका दिन ही बन गया. उस फैन के लिए उसके एक सपने का पूरा होने जैसा होगा.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ऐसा ही कुछ नजारा हाल में देखने को मिला जब मुंबई की सड़कों पर वह अपनी नई लैंबोर्गिनी कार में सवार थे और आगे ट्रैफिक था. जिसके बाद वह काफी समय तक ट्रैफिक में फंसे रहे. इस दौरान एक फैन ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. रोहित ने जब देखा कि फैन उनका वीडियो बना रहा है तो उन्होंने हाथ हिलाकर उसे रिएक्शन दिया.
Rohit Sharma got stuck in Mumbai traffic in his new Lamborghini, but he still didn’t forget to wave to his fans while heading home after finishing training.❤️The man with golden heart @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/ioJvh93h7b— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 22, 2025
Advertisement
रोहित ने फैन की ओर हाथ हिलाया
एकस पर 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ नाम के अकाउंट से रोहित शर्मा का यह वीडियो अपलोड किया गया है. इस वीडियो का कैप्शन लिखा है, रोहित शर्मा अपनी नई लैम्बोर्गिनी कार के साथ मुंबई की ट्रैफिक में फंस गए थे, बावजूद इसके उन्होंने अपने फैन की ओर हाथ हिलाया. वो अपनी ट्रेनिंग खत्म करके वापस घर जा रहे थे. इंसान जिसका दिल सोने का है, रोहित शर्मा.’ रोहित शर्मा लग्जरी कार के बहुत शौकिन हैं. वह खाली समय में कार लेकर मुंबई की सड़कों पर निकल जाते हैं.

रोहित ने ऑरेंज कलर की नई लैंबोर्गिनी कार 4.57 करोड़ में खरीदी है
रोहित शर्मा ने हाल में दूसरी बार लैंबॉर्गिनी कार खरीदा है. यह कार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है. नई कार लैंबॉर्गिनी उरुस से है. जो एसयूवी की तरह शानदार परफॉर्म करती है. इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन है. इसकी शुरुआती कीमत 4.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. रोहित ने लैंबॉर्गिनी कार दूसरी बार खरीदी है. उनके पास जो पहली कार थी उसे उन्होंने पिछले साल मई में ड्रीम 11 फैंटेसी प्रतियोगिता के विजेता को दे दी थी. उस कार का कलर ब्ल्यू थी.उनकी लग्जरी कार कलेक्शन में पहले से ही Mercedes-Benz S-Class (1.50 करोड़ रुपये), Mercedes GLS 400 D, BMW M5 (1.79 करोड़ रुपये) और Range Rover HSE LWB (2.80 करोड़ रुपये) शामिल हैं.

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करेंगे टीम में वापसी
रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 को अलविदा कह चुके हैं. अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलेंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. रोहित ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी.

About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से...और पढ़ें
और पढ़ें