Advertisement
होमखेलक्रिकेट
पांच खिलाड़ी जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप में थे टीम की जान, इस बार स्क्वॉड से गायब

वो पांच खिलाड़ी जो पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में थे टीम की जान, इस बार स्क्वॉड से गायब हुआ नाम

Written by:
Agency:News18.com
Last Updated:

Team India T20I World Cup Squad: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हैं. टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में अपने घर में टीम इंडिया को टाइटल डिफेंड करने का एक बेहतरीन मौका है, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो इस बार के स्क्वाड में नहीं हैं.

पांच खिलाड़ी जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप में थे टीम की जान, इस बार स्क्वॉड से गायबZoom
टी20 विश्व कप 2024 की भारतीय टीम
नई दिल्ली: अजीत अगरकर की अध्यक्षता में आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम इंडिया टी20 विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीसरी बार खिताब जीतने के लिए अपना दम लगाएगी. सूर्यकुमार यादव के अलावा अक्षर पटेल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है. पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, लेकिन इस बार भारतीय टीम पूरी तरह बदल गई है. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच नामों के बारे में जो पिछली बार टीम की जान थे, लेकिन अब स्क्वाड में उनका नाम गायब है.

रोहित शर्मा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का है. रोहित शर्मा आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरी बार खिताबी जीत हासिल की थी. टीम इंडिया के चैंपियन बनते थे ही रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. यही कारण है कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड में रोहित शर्मा का नाम नहीं है.
रोहित शर्मा

विराट कोहली
Advertisement
रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली भी टी20 विश्व कप के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. विराट कोहली टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की जान थे. खास तौर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उनकी 76 रनों की पारी यादगार थी. विराट कोहली ने टूर्नामेंट में 8 पारियों में 151 रन बनाए थे, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड में अब उनका नाम नहीं होने से फैंस उन्हें जरूर मिस करेंगे.
विराट कोहली

रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप कुछ खास नहीं रहा था. रविंद्र जडेजा को टूर्नामेंट में सिर्फ पांच पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 35 रन बनाए. इसके अलावा 8 मैचों में वह सिर्फ 1 विकेट ले पाए. बढ़ती उम्र और फॉर्म को ध्यान में रखते हुए रविंद्र जडेजा ने भी विराट और रोहित की तरह टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली थी. इसी वजह से टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड में उनका नाम नहीं है.
रविंद्र जडेजा

युजवेंद्र चहल
टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड में युजवेंद्र चहल का भी नाम गायब है. चहल पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल थे. हालांकि, उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन टीम में उनका जरूर था. ऐसे में इस बार के स्क्वाड में चहल का नाम गायब है.
युजवेंद्र चहल

यशस्वी जायसवाल
इस लिस्ट में पांचवां नाम ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का है. यशस्वी जायसवाल भी टी20 विश्व कप 2024 के लिए मुख्य टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था. वहीं टी20 विश्व कप 2026 के लिए सिलेक्टर्स ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी को प्राथमिकता दी है. वहीं तीसरे ओपनर के तौर पर टीम में संजू सैमसन शामिल है. यही वजह है कि इस बार के विश्व कप स्क्वाड से उनका नाम गायब है.

About the Author

Jitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्...और पढ़ें
और पढ़ें