अच्छा होगा अगर 2027 का वर्ल्ड कप खेलने मिले ...रोहित शर्मा बोलते बोलते हुए भावुक, कप्तानी से हटाने के बाद वीडियो वायरल
Written by:
Last Updated:
भारत को 6 महीने पहले चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा की इस पद से छुट्टी हो गई है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले चुनी गई टीम में उनको जगह दी गई है लेकिन कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है.

नई दिल्ली. भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाकर एक साहसिक कदम उठाया है. इस कदम ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है क्योंकि शुभमन गिल को 50 ओवर फॉर्मेट की कमान सौंपी गई है. चयनकर्ता के इस फैसले पर लोग इसलिए भी हैरान हैं क्योंकि अभी कुछ महीने पहले ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. फाइनल में उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. टीम सलेक्शन के बाद से रोहित शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जता रहे हैं.
रोहित शर्मा ने आईसीसी 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इंग्लैंड के दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अब वो सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं और उनका लक्ष्य 2027 का वर्ल्ड कप खेलना है. सामने आ रही खबरों के मुताबिक उनके टूर्नामेंट में खेलने को लेकर संशय पैदा हो गया है. भारत में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल दिखाते हुए फाइनल में पहुंची भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. बतौर कप्तान रोहित शर्मा का सपना आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप उठाने का था. अब यह पूरा नहीं हो पाएगा.
View this post on Instagram
रोहित का वीडियो हुआ वायरल
कुछ महीने पहले क्रिकेट पत्रकार विमल कुमार के साथ एक पॉडकास्ट में रोहित ने अपने दिल की बात फैंस के सामने रखी थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2027 विश्व कप में भारत के लिए खेलना और कप्तानी करना चाहते हैं ताकि 2023 का “अधूरा काम” पूरा हो सके. इस पर जवाब देते देते वो भावुक हो गए थे
रोहित शर्मा ने कहा था, “जी, बिल्कुल है मन में… अच्छा रहेगा अगर ऐसा हुआ कि 2023 में जो फुलफिल नहीं हुआ, उसे फुलफिल कर पाया.”
रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया.
रोहित का सपना अधूरा …
Advertisement
रोहित शर्मा का वनडे कप्तान के रूप में कार्यकाल शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में भारत ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया. साल 2023 का विश्व कप रोहित शर्मा की निस्वार्थ बल्लेबाजी के लिए याद रखा जाता है. उन्होंने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई और निजी उपलब्धि पर ध्यान नहीं दिया. लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. भारत को जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की मैच जिताऊ पारी के दम पर 6 विकेट से जीत हासिल की.
रोहित शर्मा ने 31 बॉल पर 47 रन बनाकर तेज शुरुआत की थी जबकि शुभमन गिल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. विराट कोहली ने इस मैच में 63 बॉल पर 54 रन बनाए तो केएल राहुल ने 66 रन की पारी खेली. इन तीनों के अलावा कोई भी बैटर नहीं चल पाया. 240 रन पर भारतीय टीम ऑलआउट हो गई थी. ट्रैविस हेड ने 120 बॉल पर 137 रन की पारी खेल मैच एकतरफा कर दिया था.
About the Author
Viplove Kumar
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब...और पढ़ें
और पढ़ें