Advertisement
होमक्रिकेट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स

CSK vs RR: टर्निंग पिच पर चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से, जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सीएसके

Written by:
Last Updated:

चेन्नई सुपरकिंग्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी वहीं राजस्थान रॉयल्स की कोशिश जीत का खाता खोलने पर होगी. दोनों टीमें गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में आमने सामने होंगी. सीएसके को 17 साल बाद उसके घर में आरसीबी ने मात दी थी.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्सZoom
सीएके बनाम राजस्थान रॉयल्स की टीमें रविवार को टकराएंगी.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें गुवाहाटी में रविवार को आमने सामने होंगी. सीएसके की कोशिश इस जीत की पटरी पर लौटने की होगी वहीं राजस्थान रॉयल्स पहली जीत की तलाश में है. चेन्नई को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 साल बाद उसके घर में हराया. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने चेन्नई के लचर क्षेत्ररक्षण और खराब बल्लेबाजी का फायदा उठाते हुए 50 रन से जीत दर्ज की. आईपीएल के पहले सत्र (2008) के बाद चेपॉक पर आरसीबी की चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत थी. चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी नौवें नंबर पर उतर रहे हैं जिससे प्रशंसकों को काफी निराशा हाथ लगी है. धोनी ने 16 गेंद में नाबाद 30 रन बनाकर अपने प्रशंसकों को भले ही खुश कर दिया हो. लेकिन टीम के लिये तब तक मैच हाथ से निकल चुका था. आरसीबी के खिलाफ जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार का सामना करने में चेन्नई के बल्लेबाज नाकाम रहे.

गुवाहाटी की विकेट चेपॉक की तरह है जिस पर राजस्थान रॉयल्स का सामना करना उतना मुश्किल नहीं होगा. चूंकि उसके पास इतना मजबूत गेंदबाजी आक्रमण नहीं है. रियान पराग को कप्तानी का उतना अनुभव भी नहीं है. दूसरी ओर चेन्नई का गेंदबाजी आक्रमण भी इस बार उतना धारदार नहीं लग रहा. मथीषा पथिराना और बायें हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन भारतीय गेंदबाज नाकाम ही रहे हैं.
खलील अहमद नई गेंद के उतने प्रभावी गेंदबाज नहीं हैं. रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा इस प्रारूप में अब उतने खतरनाक नहीं रह गए. वैसे मोईन अली और वरूण चक्रवर्ती ने जिस तरह केकेआर के लिये यहां के हालात का बखूबी फायदा उठाया, उसी तरह अश्विन और जडेजा भी चेन्नई के लिये उपयोगी साबित हो सकते हैं. ऐसे में रॉयल्स के बल्लेबाजों संजू सैमसन, पराग, शुभम दुबे, नीतिश राणा और ध्रुव जुरेल के लिये मुश्किलें पैदा हो सकती हैं. रॉयल्स के पास जोस बटलर जैसा धुरंधर विदेशी बल्लेबाज नहीं है. वहीं तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा जैसे भारतीय गेंदबाजों में आत्मविश्वास का अभाव है. उनके पास कोई उच्च कोटि का स्पिनर भी नहीं है और इस समय दो कमजोर टीमों के मुकाबले में चेन्नई का पलड़ा भारी लग रहा है.
Advertisement
टीमें :
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी , डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीषा पथिराना.
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), संजू सैमसन, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, कुणाल सिंह राठौड़, वैभव सूर्यवंशी, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से...और पढ़ें
और पढ़ें