Advertisement
होमखेलक्रिकेट
शिवम ने 11 गेंद में पूरा किया ओवर, बिगड़ गई लाइन-लेंथ, 46 रन भी लुटाए

शर्मनाक! शिवम दुबे ने 11 गेंद में पूरा किया ओवर, बिगड़ गई लाइन-लेंथ, 46 रन भी लुटाए

Written by:
Last Updated:

Shivam Dube completed his over in 11 ball: सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 1 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 26 रन लुटा दिए. सबसे खराब चीज ये रही कि उन्होंने अपने ओवर को पूरा करने में 11 गेंद खर्च कर डाले में जिसमें वाइड और नो बॉल शामिल रहा.

शिवम ने 11 गेंद में पूरा किया ओवर, बिगड़ गई लाइन-लेंथ, 46 रन भी लुटाएZoom
शिवम दुबे ने 2 ओवर में खर्च किए 46 रन
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सुपर-8 में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 256 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसका बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने 184 रन भी लुटाए. गेंदबाजी में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन शिवम दुबे का रहा. शिवम दुबे ने पारी में सिर्फ 2 ओवर किए, लेकिन उसमें उनकी लाइन लेंथ इतनी खराब रही कि उन्होंने 46 रन लुटा दिए.

सिर्फ इतना ही नहीं, शिवम जब अपना पहला ओवर करने आए तो उन्हें उसे पूरा करने में 11 गेंद लग गए. शिवम 1 वाइड या फिर नो बॉल और डालते तो उनके एक दर्जन गेंदें हो जाती. शिवम ने अपने पहले ओवर में कुल 26 रन खर्च किए. पारी का 15वां ओवर करने आए शिवम ने पहली 4 गेंद पर ही 16 रन पड़ गए थे. ऐसे में पिटाई से बचने की कोशिश में उन्होंने 3 वाइड और 1 नो बॉल डाल दी. जैसे-तैसे वह ओवर समाप्त करने के लिए आखिरी गेंद डाली, जिस पर एक और छक्का पड़ गया. इस तरह उन्होंने पहले ही ओवर में 26 लुटा दिए.
शिवम को दूसरे ओवर में पड़े 20 
Advertisement
पहले ओवर में पिटाई के साथ ही शिवम को कप्तान ने अंतिम ओवर डालने के लिए कहा. हालांकि, मैच पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में था, लेकिन शिवम दुबे अपने स्पेल के दूसरे ओवर में भी लाइन लेंथ पर कंट्रोल नहीं रख पाए. शिवम दुबे ने अपने दूसरे ओवर में भी 20 खर्च कर डाले. अपने इस ओवर में को पूरा करने के लिए उन्होंने कुल 8 गेंदें फेंकी.
शिवम के आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने 2 छक्के और 1 चौका लगाया. वहीं शिवम ने अपने इस ओवर में एक वाइड और एक नो बॉल भी डाली. हालांकि, उनकी किस्मत अच्छी रही की किसी तरह उनके खाते में एक विकेट आ गया, लेकिन उसमें संजू सैमसन की भूमिका शिवम से कहीं ज्यादा रही. क्योंकि संजू ने विकेट के पीछे एक शानदार कैच लपका.

About the Author

Jitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्...और पढ़ें
और पढ़ें