कोई बहाना नहीं चलेगा...कैच छोड़ने वालों पर भड़के वरुण चक्रवर्ती, बिना नाम लिए किसे सुनाया?
Written by:
Agency:News18.com
Last Updated:
IND vs BAN Asia Cup Dropped catches: भारतीय क्रिकेट टीम लगातार कैच छोड़ रही है. मैन इन ब्लूज के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुका है. अब वरुण चक्रवर्ती ने भी एतराज जताया है.

दुबई: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा है एशिया कप में पावरप्ले के दौरान गेंद हार्ड रहने से स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही, इसके बाद गेंद नरम हो जाती है और फील्डिंग की पाबंदियां नहीं रहने से मदद मिलती है.
एशिया कप में चार मैचों में छह से कम की प्रभावी इकॉनॉमी रेट से चार विकेट लेने वाले चक्रवर्ती का किस्मत ने साथ नहीं दिया क्योंकि टूर्नामेंट में उनकी गेंदों पर काफी कैच छूटे. दो विकेट लेने वाले चक्रवर्ती ने कहा:
इस लेवर पर कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता. एक टीम के रूप में हमें सारे कैच लपकने ही होंगे. हम फाइनल में पहुंच गए हैं और कैच नहीं टपकाए जा सकते. वैसे ‘रिंग आफ फायर’ (फ्लडलाइट डिजाइन) से बाधा पहुंचती है क्योंकि यह कभी कभी सीधे आंख पर आती है. हमें इसकी आदत डालनी होगी.’
वरुण चक्रवर्ती ने अपने फील्डर्स का बचाव किया क्योंकि दुबई स्टेडियम की फ्लडलाइट ऊंचे टावर पर नहीं है और फुटबॉल स्टेडियम की लाइट जैसी लगती है.
Advertisement
यह पूछे पर कि क्या इस टूर्नामेंट में आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने ज्यादा सहज महसूस किया, तमिलनाडु के इस रहस्यमयी स्पिनर ने कहा कि गेंद नरम होने और फील्ड फैल जाने से मदद मिलती है. चक्रवर्ती ने कहा:
गेंद जब कठोर होती है तो स्पिनरों को मदद नहीं मिलती. स्पिनर के नजरिए से कहूं तो पावरप्ले या उसके ठीक बाद गेंदबाजी में इन पिचों पर मदद नहीं मिलती, लेकिन मैच आगे बढने और फील्ड के फैल जाने से हालात बेहतर हो जाते हैं.
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि भारत ने बीती रात एशिया कप के सुपर-फोर राउंड में बांग्लादेश को 41 रन से हराया और रविवार को फाइनल में टक्कर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हो सकती है.
About the Author
Anshul Talmale
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया...और पढ़ें
और पढ़ें