टी20 विश्व कप पर आतंकी हमले का खतरा, पाकिस्तान से मिली धमकी: रिपोर्ट
Written by:
Last Updated:
टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. लेकिन इससे पहले एक बेहद बुरी खबर आई है. इस मेगा इवेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज करेंगे. वेस्टइंडीज को विश्व कप से पहले आतंकवादी हमले की धमकी मिली है.

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. लेकिन इससे पहले एक चिंताजनक खबर आई है. इस मेगा इवेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज करेंगे. वेस्टइंडीज को विश्व कप से पहले आतंकवादी हमले की धमकी मिली है. विश्व कप से पहले बेशक इस खबर ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को हैरानी में डाल दिया है. हालांकि, क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ ने कहा है कि हम इसकी लगातार निगरानी करेंगे.
क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने क्रिकबजॉन संडे को बताया, “हम मेजबान देशों और शहरों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और हमारे आयोजन के लिए पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए हम लगातार निगरानी और मूल्यांकन करेंगे.”
About the Author
Satyam Sengar
Contact: satyam.sengar@nw18.com
और पढ़ें