Advertisement
होमखेलक्रिकेट
विश्व कप खत्म...भारतीय टीम अगली सीरीज कब और कहां खेलेगी, ये है शेड्यूल

Indian Women cricket team next series schedule: विश्व कप खत्म... भारतीय टीम अगली सीरीज कब और कहां खेलेगी, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Written by:
Last Updated:

Indian Women cricket team next series schedule: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 2 नवंबर 2025 का दिन इतिहास के सुनहरे पन्ने में दर्ज हो गया. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप खिताब जीता. विश्व कप खत्म होने के बाद भारतीय टीम अगली सीरीज कब और कहां खेलेगी. इसके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं.आइए जानते हैं.

विश्व कप खत्म...भारतीय टीम अगली सीरीज कब और कहां खेलेगी, ये है शेड्यूलZoom
भारतीय महिला क्रिकेट टीम फरवरी में ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी सीरीज.
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब पहली बार अपने नाम किया. भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भारतीय खिलाड़ी रहीं. विश्व कप अब तो खत्म हो चुका है. टीम इंडिया का अगली सीरीज कब और कहां है. भारतीय टीम विश्व कप के बाद किस टीम का सामना करेगी.यह सीरीज भारत में या विदेश में खेली जाएगी. चलिए हम आपको पूरा शेड्यूल बताते हैं.

वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब अगले साल क्रिकेट के मैदान पर दिखााई देगी. हरमन एंड कंपनी को लंबा ब्रेक मिला है. टीम इंडिया फरवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी.इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20, वनडे और टेस्ट मैच खेलेगी. भारत को ऑस्ट्रेलिया में तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलना है.दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी. इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी .
भारतीय महिला क्रिकेट टीम फरवरी में ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी सीरीज.
Advertisement
भारतीय टीम फरवरी में करेगी इंग्लैंड का दौरा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 15 फरवरी को सिडनी में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टी20 मैच 19 को कैनबरा में जबकि आखिरी टी20 मैच 21 फरवरी को एडिलेडे में खेला जाएगा.टी20 के बाद वनडे सीरीज की आगाज 24 फरवरी से बिस्ब्रेन में होगा. दूसरा वनडे 27 को जबकि तीसरा और अंतिम वनडे मैच एक मार्च को होबार्ट में खेला जाएगा. इसके बाद दौरे का समापन टेस्ट से होगा. टेस्ट मैच 6 मार्च से पर्थ में खेला जाएगा जहां भारतीय टीम क अग्नि परीक्षा होगी.
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज मई में
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद भारतीय महिला टीम का कारवां इंग्लैंड पहुंचेगा. भारत मई में इंग्लैंड का दौरा करेगा जहां उसे मेजबानों के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का आयोजन 28 मई से 2 जून तक होगा. इसके बाद टीम इंडिया को टी20 विश्व कप में खेलना है जिसका आयोजन इंग्लैंड में ही होना है. टी20 विश्व कप में भारत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा. यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा. वनडे में विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम टी20 में भी विश्व विजेता बनना चाहेगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से...और पढ़ें
और पढ़ें