Advertisement
होमताजा खबरऑटो
75 हजार के डिस्काउंट पर खरीदें Renault Duster, ऑफर में बचे हैं केवल 4 दिन

75 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीदें Renault Duster, ऑफर खत्म होने में बचे हैं सिर्फ 4 दिन

Last Updated:

Renault Duster एसयूवी रेनॉ की सबसे पॉपुलर SUV में से एक है. इस कार को कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया था. जिसमें 1.3 लीटर टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है.

75 हजार के डिस्काउंट पर खरीदें Renault Duster, ऑफर में बचे हैं केवल 4 दिनZoom
Renault Duster का नया अवतार हुआ लॉन्च
kanndनई दिल्ली. फ्रांस की ऑटोमेकर कंपनी Renault अपनी कारों पर अप्रैल महीने में शानदार डिस्काउंट दे रही है. इस ऑफर में आपको 75 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस मिल सकता है. बता दें हाल ही में कई कार निर्माता कंपनी मारुति, हुंडई और महिंद्रा ने अपने सभी मॉडल की कीमत में इजाफा किया है. ऐसे में अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास Renault की कार खरीदने का बेहतरीन मौका हैं.

Renault Kwid पर ऑफर – ये कार Renault की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है. इसका मुकाबला मारुति की ऑल्टो 800 और वैगनआर से होता है. कंपनी इस कार के 2020 के मॉडल पर 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 2021 के मॉडल पर 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट दे रही है. वहीं Kwid को खरीदने पर आपको 20 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. इसके साथ ही इस कार पर आपको 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5 हजार रुपये रूरल डिस्काउंट भी मिल सकता हैं.
यह भी पढ़ें : Renault India ने न्यू ट्राइबर कार लॉन्च की, जानिए कीमत और फीचर्स
Renault Triber पर ऑफर – रेनॉ के इस अपडेट वर्जन पर आपको 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 2020 मॉडल पर 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट मिल सकता है. नई Triber में आपको ड्यूल टोन पेंट और पहले से बेहतरीन एक्सटीरियर के साथ कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे.
वहीं इस कार पर आपको एक्सचेंज बेनिफिट में 20 हजार रुपये का डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस के तौर पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है. अगर आप किसी ग्राम पंचायत या गांव से संबंध रखते है तो Triber पर आपको 5 हजार रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. इसके साथ ही इस पर आपको 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ाया गया लॉकडाउन, बाहर जाने के लिए जरूरी होगा ई-पास, जानिए कैसे करें अप्लाई
Renault Kiger – इस एसयूवी को कंपनी ने इसी साल मार्च में लॉन्च किया था. कंपनी इस एसयूवी पर किसी भी प्रकार का कैश डिस्काउंट नहीं दे रही. लेकिन इस कार पर आपको 5 साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी. बता दें रेनॉ की इस एसयूवी ने मार्केट में धमाल मचाया हुआ हैं.
Advertisement
Renault Duster – डस्टर एसयूवी रेनॉ की सबसे पॉपुलर SUV में से एक है. इस कार को कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया था. जिसमें 1.3 लीटर टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. कंपनी इसके 1.5 लीटर इंजन वाले RXZ और RXS वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है. वहीं इस एसयूवी पर 15 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही हैं. इसके साथ ही इस एसयूवी पर सिलेक्ट कंपनी के कर्मचारियों को 30 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें