Advertisement
होमताजा खबरauto
2 जनवरी को किआ सेल्टोस 2026 से उठेगा पर्दा, जानें कितनी हो सकती है कीमत

2 जनवरी को किआ सेल्टोस 2026 से उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले जानें कितनी हो सकती है कीमत

Written by:
Last Updated:

Kia Seltos 2026 Launch and Price: नेक्स्ट-जेनरेशन किया सेल्टोस 2 जनवरी 2025 को भारत में लॉन्च होगी, बुकिंग शुरू, डिलीवरी जनवरी 2026 से. डिजाइन, फीचर्स में बदलाव, इंजन ऑप्शन वही रहेंगे. नए मॉडल की कीमत में इजाफा संभव है. कंपनी इसे अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी, यही कारण है कि कंपनी इसकी कीमत भी बढ़ा सकती है.

2 जनवरी को किआ सेल्टोस 2026 से उठेगा पर्दा, जानें कितनी हो सकती है कीमतZoom
नई दिल्ली. नेक्स्ट-जेनरेशन किआ सेल्टोस भारत में 2 जनवरी, 2025 को बिक्री के लिए तैयार है. इस नए मॉडल को पहले ही पेश किया जा चुका है, जिसमें डिजाइन में बदलाव, फीचर अपग्रेड और मैकेनिकल सुधार देखने को मिले हैं. SUV की बुकिंग देशभर में 25,000 रुपये में शुरू हो चुकी है, जबकि डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी. आधिकारिक कीमतें अगले हफ्ते घोषित की जाएंगी, लेकिन उम्मीद है कि नई 2026 किया सेल्टोस की कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है.

संभावित कीमत
हमारी उम्मीद के मुताबिक, एंट्री-लेवल HTE वेरिएंट की कीमत बेस वेरिएंट के समान ही रह सकती है, जो फिलहाल 10.79 लाख रुपये है. वहीं, टॉप वेरिएंट GTX (A) की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
डायमेंशन और डिजाइन
मौजूदा जनरेशन के मुकाबले, नई 2026 किया सेल्टोस 95mm लंबी, 30mm चौड़ी और 10mm छोटी है. इसका व्हीलबेस 80mm बढ़ाया गया है. अब SUV की लंबाई 4460mm, चौड़ाई 1830mm और ऊंचाई 1635mm है, जबकि व्हीलबेस 2690mm है. नेक्स्ट-जेन सेल्टोस का डिजाइन किया टेल्यूराइड से प्रेरित है, जिसमें नया ग्रिल और वर्टिकल गन-मेटल एक्सेंट्स खास आकर्षण हैं. SUV में नए स्क्वायरिश हेडलैंप्स, रिवाइज्ड बंपर के साथ ब्लैक क्लैडिंग, LED DRL सिग्नेचर, फॉग लैंप्स के साथ बॉडी-कलर सराउंड एक्सेंट्स, नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, नए 18-इंच अलॉय व्हील्स और इनवर्टेड L-शेप LED टेललैंप्स दिए गए हैं.
प्रीमियम फीचर्स
इंटीरियर में, नई किया सेल्टोस 2026 में पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप है, जिसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5.0-इंच का HVAC डिस्प्ले शामिल है. बेस ट्रिम भी काफी फीचर्स से लैस है, जबकि वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट, ड्यूल-टोन लेदर अपहोल्स्ट्री और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स टॉप-एंड ट्रिम में मिलेंगे.
Advertisement
इंजन ऑप्शन वही रहेंगे
इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 115bhp की ताकत वाला 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 160bhp का 1.5L टर्बो पेट्रोल और 116bhp का 1.5L डीजल इंजन शामिल है. NA पेट्रोल यूनिट 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है, टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलता है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें