Advertisement
होमताजा खबरauto
GST 2.0 के बाद सस्ती हो गई Maruti Suzuki Fronx, 1.13 रुपये तक कम हुई कीमत

GST 2.0 के बाद सस्ती हो गई Maruti Suzuki Fronx, 1.13 रुपये तक कम हुई कीमत

Written by:
Last Updated:

GST 2.0 के बाद मारुति सुजुकी Fronx की कीमतें 1.13 लाख रुपये तक घटीं. Hyundai, Tata Motors, Mahindra ने भी SUV पर बड़ी कटौती की, ऑटोमोबाइल बाजार में तेजी की उम्मीद.

GST 2.0 के बाद सस्ती हो गई Maruti Suzuki Fronx, 1.13 रुपये तक कम हुई कीमतZoom
नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने GST 2.0 दर परिवर्तनों के बाद Fronx की एक्स-शोरूम कीमतों में बदलाव किया है, जो 22 सितंबर से लागू हुआ. इस कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती कीमत अब 6.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें इंजन और ट्रिम के आधार पर लगभग 73,600 रुपये से 1.13 लाख रुपये तक की कमी आई है. कीमतों में आई कमी के बाद से बाजार गुलजार है. सरकार के इस फैसले से न केवल कार निर्माताओं की सेल बूस्ट होने की उम्मीद है बल्कि ओवर ऑल ऑटोमोबाइल सेगमेंट को भी जबरदस्त बूस्ट मिलने की उम्मीद की जा रही है.
वेरियंटकीमत
फ्रोंक्स सिग्मा MTRs 6,84,900
फ्रोंक्स डेल्टा MTRs 7,64,900
फ्रोंक्स डेल्टा प्लसRs 8,04,500
फ्रोंक्स डेल्टा AGSRs 8,14,900
फ्रोंक्स डेल्टा प्लस AGSRs 8,54,500
फ्रोंक्स डेल्टा प्लस DiTCRs 8,91,900
फ्रोंक्स जीटा MTRs 9,70,900
फ्रोंक्स अल्फा MT ड्यूल टोनRs 10,69,900
फ्रोंक्स जीटा ATRs 10,98,900
फ्रोंक्स अल्फा AT ड्यूल टोनRs 11,97,900
फ्रोंक्स सिग्मा CNGRs 7,78,900
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें