Advertisement
होमताजा खबरऑटो
Coronavirus: Hero, फिएट ने 31 मार्च तक के लिये बंद किया उत्पादन

Coronavirus: Hero, फिएट ने 31 मार्च तक के लिये बंद किया उत्पादन

Last Updated:

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से अपने कर्मचारियों को बचाने के लिये दुनिया भर के अपने सभी संयंत्रों का परिचालन 31 मार्च 2020 तक बंद रखने की घोषणा की है.

Coronavirus: Hero, फिएट ने 31 मार्च तक के लिये बंद किया उत्पादनZoom
कंपनी ने कोविड-19 के फैलते संक्रमण के चलते उठाया कदम
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से अपने कर्मचारियों को बचाने के लिये दुनिया भर के अपने सभी संयंत्रों का परिचालन 31 मार्च 2020 तक बंद रखने की घोषणा की है. कार बनाने वाली कंपनी फिएट (Fiat) ने भी महीने के अंत तक देश में विनिर्माण बंद करने का निर्णय लिया है.
हीरो मोटोकॉर्प ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, कंपनी ने कोविड-19 (COVID-19) के फैलते संक्रमण के मद्देनजर अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत, कोलंबिया और बांग्लादेश समेत दुनिया भर के सभी संयंत्रों तथा नीमराना स्थित वैश्विक कल-पुर्जा केंद्र का परिचालन तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक के लिये बंद करने का निर्णय लिया है. कंपनी ने कहा कि राजस्थान के जयपुर में स्थित नवोन्मेष व प्रौद्योगिकी केंद्र समेत अन्य स्थानों के वे कर्मचारी घर से काम करेंगे, जिनका कार्यालय आना आवश्यक नहीं है.
फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स ने भी रंजनगांव स्थित विनिर्माण संयंत्र को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है. कंपनी ने कहा, महाराष्ट्र विशेषकर पुणे में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्थायी तौर पर परिचालन बंद किया जा रहा है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें