Tata Motors ने बढ़ाई फ्री वारंटी पीरियड की अवधि, जानिए किन्हें और कैसे मिलेगा इसका फायदा
Agency:News18Hindi
Last Updated:
अगर आपने भी खरीदी है टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कार ये तो खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी ने कार और कॉमर्शियल व्हीकल की वारंटी (Warranty Extended) बढ़ाने का ऐलान किया है.

मुंबई. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी को थामने के लिए जारी लॉकडाउन (Lockdown) में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने मंगलवार को कहा है कि उसने अपने सभी कॉमर्शियल वाहनों की वारंटी अवधि दो महीने बढ़ा दी है जो लॉकडाउन की अवधि के दौरान समाप्त हो रही है. आपको बता दें कि इससे पहले टाटा मोटर्स कारों के लिए भी वारंटी पीरियड बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है है. यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए है जिनकी वारंटी अवधि 15 मार्च से 31 मई के बीच समाप्त हो रही है. ऐसे ग्राहकों के लिए कंपनी ने सेवा वारंटी विस्तार 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है.
कॉमर्शियल व्हीकल ग्राहकों के लिए हुआ बड़ा ऐलान- कंपनी ने एक बयान में कहा, COVID-19 महामारी के मद्देनजर, टाटा मोटर्स ने अपने कॉमर्शियल व्हीकल के ग्राहकों के लिए वारंटी बढ़ा दी है. इसके अलावा, कंपनी ने लॉकिंग की अवधि के दौरान समाप्ति के साथ उन सभी के लिए 'टाटा सुरक्षा' वार्षिक रखरखाव अनुबंध भी बढ़ाया है. यह भी कहा कि ग्राहकों को एएमसी सेवा का लाभ उठाने के लिए एक महीने का विस्तार दिया गया था, जो पहले लॉकडाउन के दौरान निर्धारित किया गया था.
टाटा मोटर्स ने कहा कि ग्राहकों को यह सुविधा देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते दी गई है. उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन है और लोग अपने घरों पर ही हैं. कंपनी ने कहा कि COVID-19 के प्रकोप के कराण केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया हुआ है. इसलिए अपने वाहनों की वारंटी नीति के तहत ग्राहकों का ध्यान रखा गया है.
इससे पहले टाटा के कार ग्राहकों के लिए भी हो चुका है ऐलान- कंपनी ने यह फैसला ऐसे ग्राहकों को लिए लिया गया है जिनका वारंटी 15 मार्च से 31 मई 2020 के बीच समाप्त हो रही है. अब इसे 31 जुलाई 2020 तक बढ़ाया गया है. टाटा मोटर्स ने आगे कहा कि कंपनी देश भर में सभी वर्कशॉप ग्राहकों को इस फैसले के बारे में सूचित करेंगी और फैसले का पालन करने के लिए कहेगी.
Advertisement
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें