होमताजा खबरबिहारबेगूसराय
इंजीनियरिंग चमत्कार और सपर्क क्रांति! उत्तर-दक्षिण बिहार में अब नहीं कोई दूरी
Bihar Six-Lane Bridge: इंजीनियरिंग चमत्कार और 'संपर्क क्रांति'! उत्तर-दक्षिण बिहार में अब नहीं होगी दूरी, देश के सबसे चौड़े ब्रिज का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
Last Updated:
Bihar Six-Lane Ganga River Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में बिहार के मोकामा (औंटा) और बेगूसराय (सिमरिया) को जोड़ने वाला देश का सबसे चौड़ा छह लेन के गंगा नदी पुल की आधारशिला रखी थी. अब 22 अगस्त 2025 से यह पुल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में क्रांति लाने को तैयार है. 8.15 किमी लंबा यह पुल है, जिसमें 1.865 किमी का मुख्य ढांचा शामिल है, अप्रैल 2025 से जनता के लिए खुलने वाला है. 1,871 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल पटना से बेगूसराय का सफर दो घंटे कम करेगा. यह न केवल यातायात को आसान बनाएगा, बल्कि आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा.

बेगूसराय. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वे औंटा-सिमरिया 6 लेन गंगा ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. यह पुल मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ेगा और इसके बनने से लोगों को सफर में बड़ी सहूलियत होगी. पुल की लंबाई 1.865 किलोमीटर है और पहुंच पथ के साथ परियोजना की कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है. इस परियोजना की कुल लागत लगभग 1900 करोड़ रुपये है. इस पुल के बन जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी में बड़े स्तर पर सुधार हो सकेगा.
बता दें कि यहां पहले से मात्र दो लेन का रेल-सह-सड़क पुल था. इस ब्रिज के बन जाने से पटना से मोकामा बेगूसराय होते हुए खगड़िया तक 4 लेन कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो गई है. राजेंद्र पुल पर जाम की समस्या लोग वर्षों से झेलते आ रहे हैं, अब नया सिक्स लेन पुल चालू होगा तो इस पर गाड़ियां फर्राटा भरेंगी. यह पुल न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि व्यापार, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा. सिमरिया धाम, जो प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली है, तक पहुंच आसान होगी, जिससे सांस्कृतिक पर्यटन को बल मिलेगा.
यातायात और कनेक्टिविटी में क्रांति
पूर्णिया-भागलपुर समेत अन्य जिलों के लोगों को पटना जाने में अब यहां जाम का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा. मालूम हो पटना से बख्तियारपुर 4 लेन रोड चालू है. वहीं, सिमरिया से खगड़िया तक का फोर लेन सड़क का चौड़ीकरण पूरा हो चुका है. साथ ही खगड़िया से पूर्णिया रोड को फोर लेन सड़क की योजना पर भारत सरकार काम कर रही है. यह पुल उत्तर बिहार (बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, अररिया) और दक्षिण बिहार (पटना, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय) के बीच यात्रा दूरी को 100-150 किमी तक कम करेगा.
देश का सबसे चौड़ा गंगा पुल मोकामा-सिमरिया छह लेन ब्रिज बिहार में सफर को बनाएगा आसान
बिहार में नया इंजीनियरिंग चमत्कार
मोकामा (औंटा) और बेगूसराय (सिमरिया) को जोड़ने वाला छह लेन का गंगा नदी पुल देश का सबसे चौड़ा सड़क पुल है. 34 मीटर चौड़ा यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टे ब्रिज 8.15 किमी लंबा है, जिसमें 1.865 किमी का मुख्य ढांचा और 6.285 किमी की पहुंच सड़कें शामिल हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत 1,871 करोड़ रुपये की लागत से बना है.
तकनीकी उत्कृष्टता और सुविधाएं
Advertisement
34 मीटर चौड़े इस पुल में दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन, 2 मीटर का सेंट्रल डिवाइडर और 1.5 मीटर चौड़े पैदल पथ हैं. रात में सुरक्षित यात्रा के लिए लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई हैय यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टे डिजाइन का उपयोग करने वाला बिहार का पहला पुल है, जो इसे इंजीनियरिंग का अनूठा नमूना बनाता है.इसके साथ ही उम्मीद है कि बिहार की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.
औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल, 100 किमी कम करेगा सफर, मोकामा की तरफ बना गोलंबर.
आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व
इस पुल के बन जाने से भारी वाहनों के आवागमन में सहूलियत होगी. दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के बीच आने-जाने वाले ट्रकों का आवागमन भी आसान हो सकेगा. इस पुल के बन जाने से बेगूसराय के साथ पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. सिमरिया धाम तक पहुंचना बिल्कुल आसान हो जाएगा. यह विकासशील बिहार के आधुनिक आधारभूत ढांचे का प्रतीक है. लोगों ने बताया है कि सिक्स लेन पुल हो जाने के कारण लोगों को अब पटना जाने में कोई समस्या नहीं बनेगी. घंटे में पटना बेगूसराय से पहुंच जाएगा.
प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट
इसको लेकर लोगों में काफी खुशी है और साथ ही साथ प्रधानमंत्री को बेगूसराय के लोगों के द्वारा धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें औंटा घाट से सिमरिया के बीच 6 लेन नए गंगा ब्रिज के निर्माण की योजना शामिल थी. प्रधानमंत्री ने साल 2017 में मोकामा में आयोजित एक समारोह में इस ब्रिज की आधारशिला रखी थी. अब यह ब्रिज बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा 22 अगस्त को किया जाएगा.
About the Author
Vijay jha
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें